जयपुर मंडी भाव: गेहूं में 100 रुपये की तेजी, चना और सरसों भी मजबूत, जानिए रेट लिस्ट
Jaipur Mandi: जयपुर मंडी में शनिवार को गेहूं के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिली। सप्लाई कम रहने के कारण गेहूं मिल डिलीवरी 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। वहीं, तेल मिलों की खरीद बढ़ने से सरसों मिल डिलीवरी और सरसों कच्ची घाणी तेल के भाव में 50-50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दाल मिलों की मांग बढ़ने से चना मिल डिलीवरी भी 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गया।
दूसरी ओर, ग्वार की आवक में सुधार होने से ग्वार सीड 50 रुपये प्रति क्विंटल कमजोर हुआ, जबकि ग्वारगम के भाव में 100 रुपये की तेजी रही। कांडला पोर्ट पर पाम ऑयल 50 रुपये प्रति क्विंटल नरम हुआ। अन्य खाद्य तेलों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और सामान्य कारोबार के चलते चीनी के भाव स्थिर बने रहे।
जयपुर मंडी के ताजा भाव
| अनाज | भाव |
| गेहूं मिल डिलीवरी | 3100 से 3110 |
| गेहूं दड़ा | 2990 से 3000 |
| मक्का लाल | 2600 से 2800 |
| बाजरा | 2400 से 2500 |
| ज्वार पीली | 2950 से 3000 |
| जौ लूज | 3200 से 3300 |
दाल और दलहन के भाव
मूंग मिल डिलीवरी : 8000 से 8500 रुपये
मोठ : 8500 से 9000 रुपये
चौला : 8500 से 9000 रुपये
उड़द : 8500 से 9000 रुपये
चना जयपुर लाइन : 7400 से 7600 रुपये
मूंग मोगर : 9500 से 10500 रुपये
मूंग छिलका : 8500 से 9500 रुपये
उड़द मोगर : 10000 से 12000 रुपये
अरहर दाल : 10000 से 13000 रुपये
चना दाल मीडियम : 8700 से 8750 रुपये
चना दाल बोल्ड : 9650 से 9700 रुपये
तेल और तिलहन के भाव
सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन मिल डिलीवरी : 9250 से 9255 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल : 18050 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल : 14050 से 14100 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड : 14350 से 14400 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड : 14450 से 14500 रुपये
मूंगफली तेल बीकानेर : 17600 से 17650 रुपये
ग्वार और ग्वारगम के भाव
ग्वार जयपुर लाइन : 7900 से 8050 रुपये
ग्वारगम जोधपुर : 16100 रुपये
गुड़ और चीनी के भाव
चीनी : 5500 से 6200 रुपये
गुड़ : 5700 से 6200 रुपये
सभी भाव प्रति क्विंटल, टैक्स पेड।
