जयपुर मंडी भाव 26 नवंबर 2026: मोठ और चौला में 500 रुपये की तेजी, सरसों कच्ची घाणी तेल 400 रुपये टूटा
Jaipur Mandi Bhav: जयपुर मंडी में स्टॉक की कमी के चलते मोठ और चौला के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिली। दोनों जिंसों के मिल डिलीवरी भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुए। दूसरी ओर, ऊंचे भाव पर मांग कमजोर पड़ने से सरसों कच्ची घाणी तेल 400 रुपये नीचे आ गया। कांडला पोर्ट पर सोया रिफाइंड तेल में 50 रुपये और बीकानेर मूंगफली तेल में भी 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।
सरसों मिल डिलीवरी के भाव पिछले स्तर पर टिके रहे। चना और अन्य दालों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। अनाज, ग्वार सीड और चीनी के भाव भी सामान्य कारोबार के चलते स्थिर बने रहे। आइए जानते हैं जयपुर मंडी में अनाज, दाल-दलहन और तेल-तिलहन के ताजा भाव।
जयपुर मंडी में अनाज के भाव
गेहूं मिल डिलीवरी : 2960 से 2970 रुपये
गेहूं दड़ा : 2940 से 2950 रुपये
मक्का लाल : 2900 से 3000 रुपये
बाजरा : 2600 से 2700 रुपये
ज्वार पीली : 2900 से 3000 रुपये
जौ लूज : 3200 से 3300 रुपये
दाल-दलहन के भाव
मूंग मिल डिलीवरी : 8000 से 8500 रुपये
मोठ : 9500 से 10000 रुपये
चौला : 9000 से 9500 रुपये
उड़द : 8500 से 9000 रुपये
चना जयपुर लाइन : 7700 से 7900 रुपये
मूंग मोगर : 9500 से 10500 रुपये
मूंग छिलका : 8500 से 9500 रुपये
उड़द मोगर : 10000 से 12000 रुपये
अरहर दाल : 10000 से 13000 रुपये
चना दाल मीडियम : 9000 से 9050 रुपये
चना दाल बोल्ड : 9950 से 10000 रुपये
तेल और तिलहन के भाव
सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन मिल डिलीवरी : 10700 से 10705 रुपये
सरसों कच्ची घाणी तेल : 21200 रुपये
कांडला पोर्ट पाम ऑयल : 12450 से 12550 रुपये
कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड : 13700 से 13800 रुपये
कोटा सोया रिफाइंड : 13850 से 13950 रुपये
बीकानेर मूंगफली तेल : 17750 से 17850 रुपये
ग्वार और ग्वारगम के भाव
ग्वार जयपुर लाइन : 8050 से 8200 रुपये
ग्वारगम जोधपुर : 16200 रुपये
गुड़ और चीनी के भाव
चीनी : 5670 से 6270 रुपये
गुड़ : 4700 से 5600 रुपये
सभी भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।
