home page

Kal ka Mausam 12 July 2025 : उत्तर भारत में मानसून मेहरबान, जानिए आज कहां कहां होगी तेज बारिश

wheather alert for 12 july :मानसून लगातार मेहरबान बना हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में जो आज बारिश देखने को मिली है। पहाड़ी राज्यों में बारिश से नुकसान भी पहुंचा है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या से लोग परेशान हुए हैं। बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है क्योंकि धान (weather alert) की रोपाई के लिए खेतों में अच्छा पानी हो गया है। मौसम विभाग की ओर से भविष्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

 | 
Kal ka Mausam 12 July 2025 : उत्तर भारत में मानसून मेहरबान, जानिए आज कहां कहां होगी तेज बारिश

HR Breaking News (Weather Update) भारत मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों के लिए अपडेट जारी किया गया है। 12 जुलाई और इससे आगे भी मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है और कई क्षेत्रों में बारिश (rain alert) होने का पूरा अनुमान है।

 

 

तेज से अति तेज बारिश होने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी होने की आशंका है। आईए जानते हैं भविष्य में कैसा मौसम रहने वाला है। 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना 
 

बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना बना हुआ है। कई इलाकों में बारिश ने लोगों को परेशान भी किया है। जहां जल भराव से वाहनों के आगमन में परेशानी हुई है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। 

सात आठ दिनों तक राजधानी क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम 
 

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Weather Alert) और आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे तक तेज बारिश हुई है। आने वाले 7-8 दिनों तक भी बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, हल्की से तेज बारिश तक की संभावना भी बनी रहेगी।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के हिस्सों में भी मानसून की मेहरबानी बनी हुई है और मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।

 

राजस्थान में कैसा चल रहा है मौसम
 

राजस्थान में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। 24 घंटे में राजस्थान में 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यहां जयपुर में तेज बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में कोटा, भरतपुर के क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। 12 और 13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर के क्षेत्र में तेज से भी तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती है। 


उत्तर प्रदेश में मानसून की स्थिति 


उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में अगले पांच दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है। अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग दिन हल्की से मध्य बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। 

बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार 


उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार में भी मानसून रफ्तार पकड़े हुए हैं। बिहार में 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट वाले जिलों में गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को लेकर विभाग की ओर से लोगों को सचेत रहने की बात कही गई है।

News Hub