hrbreakingnews.com

कोटा भामाशाह मंडी भाव 10 अक्टूबर 2026: उड़द में 300 रुपये की तेजी, सरसों और धान में आई मंदी

 
कोटा भामाशाह मंडी भाव 10 अक्टूबर 2026: उड़द में 300 रुपये की तेजी, सरसों और धान में आई मंदी

Kota Mandi Ka bhav: राजस्थान की कोटा भामाशाह मंडी में 10 अक्टूबर 2026 को कई फसलों के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज उड़द के भाव में 300 रुपये की तेजी दर्ज की गई, जबकि सरसों 200 रुपये मंदी में रही। धान 1509 के भाव में भी 100 रुपये की गिरावट आई। वहीं, गेहूं की मील क्वालिटी में 20 रुपये की तेजी देखने को मिली।

लहसुन की बात करें तो आज मंडी में इसकी आवक कम रही। मोटा लहसुन अच्छी स्थिति में नहीं आने के कारण बाजार में ज्यादा हलचल नहीं रही और भाव लगभग एक जैसे बने रहे। मंडी में गेहूं, चना, सोयाबीन, सरसों, उड़द, लहसुन और धान की विभिन्न क्वालिटी के भाव नीचे दिए गए हैं।

कोटा भामाशाह मंडी के ताजा भाव

गेहूं भाव

गेहूं मील हल्के : 2400 से 2550 रुपये
गेहूं मील क्वालिटी : 2500 से 2711 रुपये
गेहूं एवरेज : 2720 से 2760 रुपये
गेहूं एक्स्ट्रा : 2760 से 2835 रुपय

चना भाव

देशी चना : 6000 से 7020 रुपये
चना मोटा : 6000 से 6800 रुपये
चना बीज क्वालिटी : 7150 रुपये

सोयाबीन भाव

सोयाबीन सामान्य : 5000 से 6000 रुपये
सोयाबीन ग्रेडिंग : 6000 से 6300 रुपये
सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी : 6601 रुपये

सरसों भाव

सरसों सामान्य : 6500 से 7850 रुपये
सरसों लेब कंडीशन : 8000 से 8400 रुपये (तेल 41%)

उड़द भाव

उड़द चालू : 5000 से 5800 रुपये
उड़द एवरेज : 6000 से 7900 रुपये
उड़द बेस्ट : 8000 से 8550 रुपये
उड़द एक्स्ट्रा : 8900 रुपये

लहसुन भाव

लहसुन बारीक छर्री : 5000 से 5300 रुपये
लहसुन मीडियम छर्री : 5400 से 5900 रुपये
लहसुन लड्डू : 6400 से 8900 रुपये
लहसुन एवरेज : 9000 से 12500 रुपये
लहसुन मोटा : 12500 से 17500 रुपये
लहसुन देशी बम : 18800 रुपये
लहसुन डबल बम : 19500 रुपये

धान भाव

धान 1509 : 3500 से 4115 रुपये

डिस्क्लेमर: यहां दिए गए मंडी भाव उपलब्ध जानकारी के आधार पर हैं। अलग-अलग क्वालिटी अनुसार भावों में अंतर हो सकता है। व्यापार करने से पहले संबंधित मंडी से ताजा भाव की पुष्टि जरूर करें।