home page

Kota Mandi Bhav : सोयाबीन की कीमतों तगड़ी तेजी, तेल ने भी तोड़े रिकॉर्ड, जानें सभी फसलों के ताजा भाव

Mandi Bhav : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव फसलों की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। देशभर की मंडियों में आज सोयाबीन की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं तेजी की कीमतों (Faslo ki kemat) ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फसलों की कीमतों के बारे मं पूरी जानकारी।

 | 
Kota Mandi Bhav : सोयाबीन की कीमतों तगड़ी तेजी, तेल ने भी तोड़े रिकॉर्ड, जानें सभी फसलों के ताजा भाव

HR Breaking News (Soybean Prices)। देशभर की मंडियों में गेहूं चना सोयाबीन और सरसों के भाव आए दिन अपडेट होते हैं। अगर किसानों को अपनी फसलों का अच्छा दाम प्राप्त करना है तो उन्हें मंडियों के ताजा भाव पर नजर बनाई रखनी चाहिए।

 

सोयाबीन में नरमी के बाद अब देश की कई मंडियों में सोयाबीन में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। मंडियों में सोयाबीन (Soybean MSP) की आवाक तेजी से बढ़ी है। जिसकी वजह से सोयाबीन में तेजी आई है।

 

भामाशाहमंडी में फसलों की कीमत


भामाशाहमंडी में शनिवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 20000 कट्टे तक की रही है। सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल तेज रही है। वहीं लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही है। भाव 2200 से 8500 रहे हैं।

बॉक्स पैकिंग लहसून (Garlic Price) की कीमत 4000 से 9000 रही है। किराना बाजार में सोयाबीन तेलों में 30 रुपए प्रति टिन की तेजी रही है। किराना व्यवसायी ने जानकारी देते हुए बताया कि लूज रिफाइंड बढ़ने से सोयाबीन तेलों में तेजी देखी गई।

धान और गेहूं की कीमत

  • गेहूं         2551 से 2631
  • धान सुगन्धा    2200 से 2551
  • धान (1847)     2600 से 2800
  • धान (1509)     2200 से 2801
  • धान (1718)     3000 से 3350
  • धान पूसा         2700 से 3101

सोयाबीन समेत अन्य फसलों के दाम

  • सोयाबीन     4050 से 4680
  • सरसों        6400 से 6800
  • अलसी         6800 से 7400
  • ज्वार शंकर     2200 से 2700
  • ज्वार सफेद     2800 से 4000

मक्के, बाजरे समेत अन्य फसलों के दाम

  • बाजरा             2000 से 2300
  • मक्का             2000 से 2200
  • जौ नया             2000 से 2200
  • तिल्ली             7000 से 9100
  • मैथी             3800 से 4650
  • कलौंजी             16000 से 20000
  • धनिया नया सूखा बादामी     6000 से 7200
  • धनिया नया ईगल         6500 से 7400

दालों की ये हैं कीमत

  • मूंग         6500 से 7300
  • उड़द पुराना     4000 से 6300
  • उड़द नया     5500 से 6800
  • चना देशी     5200 से 5621
  • चना मौसमी     5000 से 5600
  • चना पेप्सी     5000 से 5600


खाद्य तेल की कीमत


आज सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2230, चंबल 2200, सदाबहार 2125, लोकल रिफाइंड (Soya Refined Fortune Per Tin Price) 1970, दीप ज्योति 2150, सरसों स्वास्तिक 2770, अलसी 2390 रुपए प्रति टिन के हिसाब से मिल रहा है। एक टिन में 15 किलो तेल होता है। 


मूंगफली की कीमत


आज मूंगफली ट्रक 2810, कोटा स्वास्तिक 2370, सोना सिक्का 2640, कटारिया गोल्ड 2380 रुपए प्रति टिन के भाव से मिलता है।
वनस्पति घी की कीमत (Vegetable Ghee Price) के बारे में बात करें तो स्कूटर 1865, अशोका 1865 रुपए प्रतिटिन के हिसाब से मिल रहा है।


चीनी की कीमत 4330 से 4370 क्विंटल के आसपास रही है।


देसी घी : मिल्क फूड 8880, कोटा फ्रेश 8700, पारस 8950, नोवा 8900, अमूल 9400, (Amul Ghee) सरस 9400, मधुसूदन 9280 रुपए प्रतिटिन के हिसाब से मिल रहा है।


चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8000-8500, मूंग मोगर 9000-9500, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 8000-10800 क्विंटल रही है। 


आज इस रेट मिल रहा है सोना


सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी की कीमत 1700 रुपए व सोने की कीमत 800 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी के कीमत 117700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। सोना (Gold Price today) कैडबरी की कीमत 102000 व शुद्ध सोने के भाव 102500 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए है।

गोल्ड कैरेट भाव

  • गोल्ड (24k) (99.5): 102000
  • गोल्ड (22k) : 94444
  • गोल्ड (20k) :88696
  • गोल्ड (18k) : 81600
  • गोल्ड (14k) : 71831