UP में कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी खुशखबरी, सैलरी में 2 हजार का इजाफा
HR Breaking News (UP News) उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) में अमुलचूक बढ़ौतरी होने के आंकड़े सामने आए हैं।
कर्मचारियों को 6 महीने बाद मिल रही सौगात
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को 6 महीने बाद फिर से सौगात मिलने जा रही है।अब पिछले छह महीने से सौगात डबल होने का अनुमान है। कर्मचारियों की सैलरी (employees Salary Hike) में मूल वेतन के हिसाब से चार प्रतिशत की बढ़ौतरी होने का अनुमान है।
आंकड़ों ने दी खुशखबरी
उत्तर प्रदेश के 12 लाख कार्यरत और 4 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आंकड़ों ने खुशखबरी दी है। यूपी के कर्मचारियों को सैलरी (Salary Hike) में बंपर बढ़ौतरी मिलने से कर्मचारियों की मौज हो जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। यह आंकड़े केंद्रीय श्रम मंत्रालय के श्रम ब्यूरो की ओर से जारी हुए हैं।
क्या आए हैं आंकड़े
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के मई तक के आंकड़े सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच महीनों के आंकड़ों के हिसाब से अनुमान लगाया गया है कि महंगाई भत्ता (DA Hike) इस बार 4 प्रतिशत बढ़ सकता है। पिछली बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा किया गया था।
कितनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों को फिलहाल 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike Update) मिल रहा है। अगर 4 प्रतिशत की बढ़ौतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में 59 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।
कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के आधार पर मिलता है। अगर कर्मचारियों की फिलहाल 50 हजार रुपये बेसिक सैलरी होगी तो प्रति महीने 2 हजार रुपये का इजाफा मिलेगा। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा।
कब से लागू होगी बढ़ौतरी
कर्मचारियों के लिए यह बढ़ौतरी जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इसकी घोषणा (DA Revision 2025) अभी हुई नहीं है। इसकी घोषणा अगस्त के अंत में या सितंबर में हो सकती है। कर्मचारियों की देरी की एवज में एरियर के साथ सैलरी दी जाएगी।
