Kota Mandi Ka bhav: सरसों, धान, सरसों के बढ़ रहे भाव, अन्य फसलों में भी हुआ फेरबदल, देखें लिस्ट
Kota Mandi bhav: कोटा भामाशाह मंडी में कृषि जिंसों की आवक अच्छी बनी रही। मंडी में अलग-अलग कृषि उपज की करीब 1 लाख 20 हजार कट्टों की आवक दर्ज की गई। कारोबार के दौरान कुछ प्रमुख जिंसों में तेजी देखने को मिली, जबकि कुछ फसलों के भाव में गिरावट रही। मंडी में नए उड़द की आवक करीब 40 हजार कट्टों की रही, जिससे उड़द का कारोबार प्रमुख रूप से दिखाई दिया।
भावों की बात करें तो धान में 100 रुपए, सोयाबीन में 150 रुपए, सरसों में 50 रुपए और धनिया में 200 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं उड़द के भाव में 300 रुपए की मंदी रही। मंडी कारोबारियों के अनुसार आवक और बाजार की चाल के बीच दिनभर खरीद-बिक्री का दौर जारी रहा।
ये रहे भाव
गेहूं मिल 2620 से 2681, गेहूं एवरेज कुंडली 2680 से 2730, गेहूं उत्कृष्ट कुंडली 2730 से 2800, धान (1509) नया 3700 से 4150, सोयाबीन नया 4500 से 6150, सरसों 7300 से 8351, अलसी 8500 से 9550, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का लाल प्याज 2000 से 2250, मक्का नये 1800 से 2450, चना 2500 से 2650, तिल्ली 7000 से 11500, गेहूं 5800 से 6500,
धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13700 से 14250, धनिया राजदार 14000 से 15800, मूंग 6500 से 7800, उड़द नया 4500 से 8800, नया देशी 6500 से 7000, चना मेसी नया 5800 से 6850, नया पोस्ता 5500 से 6851, डंकी 5200 से 6300, काला उड़द 5500 से 7800।
