कोटा मंडी भाव: 1509 धान समेत कई किस्मों में तेजी, लहसुन 300, गेहूं 40 और चना 50 रुपए मंदे
Kota Mandi bhav: राजस्थान की कोटा कृषि उपज मंडी में शनिवार 13 सितंबर को कई फसलों के भाव में तेजी मंदी का सिलसिला देखने को मिला. गेहूं में 40 और चना भाव में 50 प्रति क्विंटल मंदी दर्ज की गई है. शनिवार को मंडी में कुल 12000 कट्टो की आवक रही. अगले कुछ दिनों में धान की अगेती फसल की कटाई शुरू हो जाएगी. उस दौरान धान की आवक बढ़ जाएगी. मंडी में फिलहाल लहसुन 5000 से 19000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है जो शनिवार को 300 रुपए मंदा बोला गया.
पिछले खरीद सीजन के मुकाबले इस साल 2026 में धान 1509, धान ( Paddy) 1718 और सुगंधा अच्छी तेजी बनी हुई है. अबतक कई प्रमुख धान की किस्म के भाव में 800 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि मानसून की बारिश कमजोर रहने की वजह से उत्पादन में गिरावट देखने को मिल सकती है. आइये नज़र डाले कोटा मंडी के भाव पर,
कोटा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
| फसलों का नाम | भाव |
| धान सुगन्धा | 3300-3601 |
| धान 1509 नया | 3500-4100 |
| धान 1718-1885 | 3800-4600 |
| धान 1847 | 3200-4201 |
| धान दागी | 1500-3300 |
| अलसी | 7800-8950 |
| बाजरा | 1800-2350 |
| सरसों | 7300-8201 |
| ज्वार शंकर | 1700-2300 |
| ज्वार सफेद | 2800-6000 |
| सोयाबीन | 5000-5700 |
| मक्का लाल | 2000-2400 |
| मक्का सफेद | 2000-2500 |
| जौ | 2500-2650 |
| सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी | 5750-5900 |
| तिल्ली | 7000-10500 |
| धनिया ईगल | 13800-14500 |
| धनिया बादामी | 13500-14000 |
| धनिया रंगदार | 14500-16000 |
| गेहूं बेस्ट टुकड़ी | 2750-2800 |
| गेहूं मिल | 2625-2680 |
| गेहूं एवरेज टुकड़ी | 2720-2750 |
| मैथी नई | 5800-6400 |
| चना मौसमी नया | 5300-6100 |
| चना डंकी | 4000-4800 |
| चना देशी | 5700-6150 |
| चना काबुली | 5500-7000 |
| चना पेप्सी | 5300-6151 |
| उड़द | 4500-7400 |
| मूंग | 5500-7300 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए भाव व्यापारियों और अन्य कई स्रोतों से लिए गए हैं. फसलों में नमी और उसकी गुणवत्ता को लेकर कीमतों में उतार चढ़ाव हो सकता है.
