hrbreakingnews.com

Mandi Bhav 16 September 2026: सरसों, ग्वार, अरण्डी, नरमा मंदे बिके, कपास, चना और गेहूं रेट बढ़े

 
Mandi Bhav 16 September 2026: सरसों, ग्वार, अरण्डी, नरमा मंदे बिके, कपास, चना और गेहूं रेट बढ़े

Mandi Bhav 16 September 2026: उत्तर भारत के कृषि उपज मंडियो में दिन प्रतिदिन कॉटन की आवक में इजाफा हो रहा है. वहीं पिछले सीजन के मुकाबले इस बार किसानों को नरम और कपास के अच्छे भाव मिल रहे हैं. सिरसा ऐलनाबाद, आदमपुर, नोहर, इत्यादि मंडियो में नरमा का भाव 8700 से लेकर 9200 रुपए प्रति क्विंटल और देसी कपास का भाव 8700 से लेकर 9100 रुपए प्रति क्विंटल आसपास रह रहा है.

अगर बीते दिन के मुकाबले देखे तो नोहर मंडी में सरसों के भाव में 25 रुपए की तेजी आई और ग्वार का भाव 120 रुपए मंदा हो गया. इसके अलावा चना और गेहूं में तेजी रही जबकि अरंडी और मोठ के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. इसी तरह सिरसा की मंडी में नरमा का भाव 39 रुपए मंदा रहा. जबकि देसी कपास में 50 का उछाल देखने को मिला. सरसों में ₹50 और ग्वार के भाव में 41 रुपए की तेजी देखने को मिली. बाजरा, धान और गेहूं के भाव स्थिर रहे.

नोहर मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

फसल नाम भाव
सरसों 7450-7950
मोठ नया 6400-6766
मूंग 4500-8240
अरंडी 6500-7421
चना 6000-6381
गेहूं 2650-2725
जौ 2400-2500
ग्वार 4000-6315

सिरसा मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

फसल नाम भाव
नरमा नया 8700-9111
ग्वार 4500-6341
गेहूं 2600-2740
कपास नया 8950-9055
बाजरा 2000-2200
धान 1509 नया 3600
सरसों (लैब 40.99) 7500-7852