home page

Anaj Mandi bhav : मूंग के रेट में तगड़ा उछाल, किसानों की हो गई बल्ले बल्ले, चेक करें देशभर की मंडियों के रेट

किसान भाईयों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप मूंग बेचने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल, मूंग की कीमतों में एकदम से सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। कई मंडियों में मूंग के रेट न्यूतम स्मर्थन मूल्य (Minimum Support Price) से उपर चल रहे हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं देश की किन मंडियों में सबसे ज्यादा मूंग के रेट मिल रहे हैं। 

 | 
Anaj Mandi bhav : मूंग के रेट में तगड़ा उछाल, किसानों की हो गई बल्ले बल्ले, चेक करें देशभर की मंडियों के रेट

HR Breaking News (ब्यूरो)। देश में खरीफ फसलों का सीजन भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन मंडियों में खरीफ की फसलें अभी भी पहुंच रही हैं। इसी बीच मूंग दाल (Moong Bhav) का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए एक गुड न्यूज है। मूंग के भाव (mung ka taaja bhav) में एक बार फिर तगड़ा इजाफा हुआ है। मूंग दाल की कीमतें आसमान को छू रही हैं, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। अच्छे दाम मिलने से किसानों के चहरे खिले-खिले नजर आ रहे हैं। देश की ज्यादतर मंडियों में मूंग के दाम न्यूतम स्मर्थन मूल्य (Minimum Support Price) से ऊपर चल रहे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश की टॉप मंडियों के भाव - 

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद बेसिक सैलरी में होगा इजाफा

जानिये कितने रुपये/क्विंटल में बिक रहा मूंग 


मूंग दाल की कीमतों में तेजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की देश की लगभग सभी मंडियों में मूंग दाल MSP से ऊपर बिक रही है। फिलहाल, केंद्र सरकार ने मूंग पर 8,558 रुपये का न्यूतम स्मर्थन मूल्य तय कर रखा है। लेकिन, मूंग के दाम (mung rate) 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, 14 तारीख को महाराष्ट्र की मुंबई मंडी में मूंग (Rate of Moong in Mumbai Mandi) को सबसे अच्छा दाम मिला। यहां मूंग 15000 रुपये/क्विंटल के भाव में बिकी।


इसी तरह, केरल की पलक्कड़ मंडी में मूंग (Kerala Palakkad Mandi Moong Rate) को 14300 रुपये/क्विंटल, कोट्टायम मंडी में 11800 रुपये/क्विंटल, कर्नाटक की शिमोगा मंडी मे 13500 रुपये/क्विंटल और महाराष्ट्र की पुणे मंडी में 10200 रुपये/क्विंटल का भाव मिला। देश की अन्य मंडियों के भी यही हाल है। मूंग की फसल औसतन 8500 से 9000 रुपये/क्विंटल के भाव बिक रही है, जो MSP से ऊपर है। फिलहाल, कीमतों में तेजी बनी हुई है। उम्मीद है की ये तेजी आगे भी जारी रहेगी।


यहां देखें अन्य फसलों की लिस्ट

Delhi NCR Metro : दिल्ली एनसीआर में यहां बिछाई जाएगी 2 नई मेट्रो लाइन, बनाए जाएंगे 18 स्टेशन


बता दें कि किसी भी फसल का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। ऐसे में व्यापारी क्वालिटी के हिसाब से ही दाम तय करते हैं। फसल जितनी अच्छी क्वालिटी की होगी, उसके उतने ही अच्छे दाम मिलेंगे। अगर आप भी अपने राज्य की मंडियों में अलग-अलग फसलों का दाम देखना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट https://agmarknet.gov.in/ पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।