home page

Mausam Update : दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ शुरू होगी बारिश, जान लें 29 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mausam - दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तेज बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। कई दिनों से तेज ठंडी हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग ने 26 मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिसके दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसात होगी। आईये नीचे खबर में जानत हैं - 

 | 
Mausam Update : दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ शुरू होगी बारिश, जान लें 29 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मार्च के दिनों में भयंकर गर्मी की जगह मौसम ठंडा हो गया है। दरअसल, बीते दिनों गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश और ओले गिरने से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन हवाओं में नमी होने की वजह से गर्मी महसूस नहीं हो रही है। अब फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। 

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव - 


मौसम विभाग (IMD Weather) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। इसके असर से  आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मार्च के पहले पखवाड़े में दिल्ली-NCR में मई जैसी तेज गर्मी शुरू हो गई थी। लेकिन 15 मार्च को अच्छी बारिश होने से मौसम कूल हो गया है। हल्की बारिश की गतिविधियों एवं बादलों की आवाजाही के कारण ठंडक बनी हुई है। 


आज कैसा रहेगा मौसम - 

 मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक, आज 25 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, लेकिन धूप खिली रहेगी। दिन भर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। 

26 मार्च को कैसा रहेगा मौसम - 

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से एक्टिव होने से दिल्ली, नोएडा (Noida Mausam), गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दिन तेज ठंडी हवाएं चल सकती है जिससे तापमान गिरेगा। 

मौसम विभाग (kal ka mausam) ने 27 मार्च को फिर से बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18  डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम कूल बना रहेगा। सुहावने मौसम के बीच बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (Delhi Mausam Update) में 28 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। दिनभर हल्की धूप निकल सकती है। तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


29 मार्च से एक बार फिर आंधी और तूफान के साथ जोरदार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। पूरे दिल्ली-NCR में बारिश देखने को मिलेगी और मौसम फिर से ठंडा हो जाएगा। बता दें कि बारिश की वजह से दिल्ली-NCR (Delhi NCR Ka Mausam) की वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी (AQI) में भी काफी सुधार हुआ है। 


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि देश भर में मार्च का और अप्रैल का पहला सप्ताह भी सामान्य से ठंडा रहेगा। इस दौरान हीटवेव नहीं चलेगी।अधिकतम तापमान 29-32°C के बीच रह सकता है।  वहीं, पूर्वोत्तर भारत के मौसम (IMD Weather) की बात करें तो अगले 24 घंटों में सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है सिक्किम और अरुणाचल में हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 

हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग के मुताबिक, 26-27 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 27 मार्च को उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में हल्की बारिश होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में 26-27 मार्च को कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।