Mausam Update : कड़ाके की ठंड के बीच यहां झमाझम होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD weather : देश के लगभग सभी राज्यों में तापमान तेजी से कम हो रहा है और भयंकर ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के लास्ट तक तगड़ी ठंड पड़ेगी। इसी बीच कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने ठंड के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking New - (Weather Update)। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं कई इलाकों में घने कोहरे की चादर बिछी हुई है। ठंड का आलम ऐसा है कि दिन में भी हाथ सुन्न पड़ रहे हैं। मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से तापमान कम हो सकता है।
IMD ने 16 और 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के इलाकों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी जीरो हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) जैसे पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले कई दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है
24 घंटे में बदलेगा मौसम -
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, उड़ीसा, मेघालय, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं। इसके चलते तापमान घट रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सुबह न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
18 दिसंबर तक छाएगा घना कोहरा -
आज के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ बहुत घना कोहरा जाने की संभावना है। यह स्थिति 18 दिसंबर तक बनी रहेगी। इस लिस्ट में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश (MP ka Mausam), दिल्ली और चंडीगढ़ है इन राज्यों में सुबह के समय घने कोहरा नजर आएगा।
दिल्ली में चलेगी सर्द हवाएं -
मौसम विभाग (Weather Update) ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय ज़्यादातर जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। दिन में सतह पर हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा रहेगी। दिल्ली में अधिकतम (Delhi Tempreature) और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24°C और 09 से 11°C के बीच रहने की संभावना है।
यहां होगी झमाझम बारिश -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। IMD ने बताया कि 21 दिसंबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, 16 और 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर गरज और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। 16-18 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है।
