Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये अपने शहर में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोने- चांदी में दर्ज की जा रही है। लेकिन आज सोने व चांदी के भाव में गिरावट आई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं। देश के प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट प्राइस
HR Breaking News - (Gold-Silver Rate Today)। सोने और चांदी में तेजी का दौरा जनवरी 2025 से ही जारी है। इस साल सोने व चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। दोनों कीमती धातुओं ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है सोने और चांदी की रेट आए दिन नया रिकॉर्ड कम कर रहे हैं। अब एक बार फिर से सोना अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी 2 लाख प्रति किलो के ऊपर जा पहुंची है कई दिनों से सोने और चांदी (Silver Rate) में हो रही बढ़ोतरी के बाद आज MCX पर गिरावट देखने को मिली है।
वायदा बाजार में सोने और चांदी के रेट (Gold-Silver Rate) आज घटे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर फरवरी डिलीवरी वाला प्रति 10 ग्राम सोना 0.25% सस्ता होकर 1,33,795 पर आ गया है। इस तरह मार्च डिलीवरी वाली चंडी की कीमत बीते स के मुताबिक 0.91% कम होकर 196000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
महानगरों में सोने का ताजा भाव -
आज 16 दिसंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Delhi Gold Rate Down) होकर 1,34,101 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,850 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोना 1,00,540 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai Gold Rate) 122700 प्रति 10 ग्राम रही है, जबकि 18 कैरेट सोना 1,00,390 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है वहीं 24 कैरेट का रेट 1,33,860 रुपए है।
अब बात कोलकाता में सोने के रेट (Kolkata Gold Rate) की करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 133860 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोना 1,22,270 रुपए पर कारोबार कर रहा है। और 18 कैरेट सोने का भाव 1,00,390 रुपए है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 134730 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वही 22 कैरेट सोना 1,23,500 प्रति 10 ग्राम पर है और 18 कैरेट सोना 1,00,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कररहा है।
आज बेंगलुरु में 18 कैरेट सोने का भाव (Bengaluru Gold Rate) 1,00,390 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वही 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोना 1,33,860 रुपए प्रति तोला बिक रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट -
आज मंगलवार को सोने के भाव (Gold Price Down) में में गिरावट दर्ज की गई है और यह 4,290 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया है। पिछली ट्रेडिंग सेशन में करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने पर दबाव देखने को मिला। साथ ही, निवेशक आज आने वाली अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।
