home page

Monsoon 2024 : किस तारीख को दस्तक देगा मॉनसून, जानिये IMD का लेटेस्ट अपडेट

Monsoon 2024 : इस समय देश के कई राज्य भीषण गर्मी से झूलस रहे है। लोगों का झार से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में इस बार के मॉनसून को लेकर विभाग ने अपडेट (IMD Latest update) जारी कर दिए है। आइए नीचे खबर में जान लें कि इस बार किस तारीख को दस्तक देगा मॉनसून....

 | 

HR Breaking News, New Delhi : देशभर में भयानक गर्मी का दौर चल रहा है। उधर समुद्री सतह का तापमान (Sea Surface Temperature)  भी बढ़ा हुआ है। समंदर के सतह की गर्मी ऊपर की ओर बढ़ रही है। यानी देश के उत्तरी इलाकों की तरफ। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यही हालात अंडमान सागर के भी (weather forecast) हैं। 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास समुद्री सतह का तापमान (SST) अत्यधिक 32 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। समंदर के इतना गर्म होने का असर मॉनसून और बारिश के मौसम पर पड़ेगा। इससे समुद्री जीवन भी प्रभावित होगा। मुसीबत ये है कि इससे बंगाल की खाड़ी के ट्रॉपिकल सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। 

रात 10 बजे के बाद रंगीन हो जाती हैं Delhi की ये 5 जगहें, सुबह 3 बजे तक मौज करते हैं लोग

विभाग ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पहले ही बंगाल की खाड़ी के पूर्वी इलाके में पर डीप एटमॉस्फियरिक कन्वेक्शन (deep atmospheric convection) देखने को मिला है। यानी भूमध्यरेखा से आने वाले मौसमी हवाओं का सामना बंगाल की खाड़ी के कन्वेक्शन से तेजी से हो रहा है। इसकी वजह से बहुत ज्यादा मात्रा में नमी बनेगी। ये लगातार बढ़ती चली जाएगी। इससे वायुमंडलीय बदलाव होगा। इस इलाके के आसापास जलवायु परिवर्तन होगा, वो भी बेहद तेजी से। 

इस 17 मई से शुरू होगा मॉनसून का जन्म

जानकारी सामने आ रही है कि  17 मई 2024 को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में मॉनसून का जन्म होगा। मॉनसून के एक वायुमंडलीय क्रॉस-इक्वेटोरियल फ्लो है। इसी से शुरूआत होती है मॉनसून की। फिर यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से विकसित होकर दक्षिण-पूर्व खाड़ी की तरफ फैलता (monsoon activity in India) है।

Relationship Tips : 40 की उम्र में महिलाएं पुरुषों से चाहती हैं ये 6 चीजें

 

बंगाल की खाड़ी के लिए 20 मई है जरूरी

20 मई 2024 तक बंगाल की खाड़ी में इसकी वजह से ट्रॉपिकल सिस्टम विकसित हो जाएगा। इससे आसपास के इलाकों में जलवायु परिवर्तित होगा। अलग-अलग समय पर लेकिन तेज बारिश आ सकती है। जो बंगाल की खाड़ी की तरफ से बढ़ते हुए भारत की जमीन की तरफ बढ़ेगा। इसके अलावा देश की मुख्य जमीन पर मौसमी हरकतें शुरू होंगी। समुद्री सतह के बढ़ते तापमान की वजह से दक्षिण भारत का मौसम तेजी (weather forecast) से बदलेगा। 

इस बार मॉनसून की दिशा में होगा मामूली बदलाव!

मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार लगातार समुद्री सतह का तापमान (sea ​​surface temperature) बढ़ा हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर वायुमंडलीय स्थितियां ठीक नहीं हैं। उनमें भी तेजी से बदलाव हो रहा है। देश में कई स्थानों पर स्थानीय स्तर मौसम बदला हुआ है। इस बार जो सबसे बड़ा बदलाव है, वो ये है कि देश के दक्षिणी हिस्से में आने से पहले मॉनसून (monsoon 2024) बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्से की तरफ बढ़ जाए। 

मॉनसून से पहले कई स्थानों होगी पर बारिश

बता दें कि  यह घुमाव फिर से सही हो जाएगा, क्योंकि समुद्री सतह का तापमान और वायुमंडलीय बदलाव (atmospheric changes) बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों लोकल लेवल पर मौसम (mausam ka haal) बदलेंगे। इससे कुछ स्थानों पर मॉनसून से पहले बारिश हो सकती है। लेकिन इनमें बदलाव भी हो सकता है।