home page

Monsoon 2025 : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, मानसून की इस दिन होगी राजस्थान में एंट्री

Monsoon in Rajasthan : राजस्थान में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता हुआ नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जहां एक ओर गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं अब आने वाले कुछ समय में मानसून (Latest Update on Monsoon) देशभर में दस्तक देने वाता है। राजस्थान के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं राजस्थान के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
 | 
Monsoon 2025 : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, मानसून की इस दिन होगी राजस्थान में एंट्री 

HR Breaking News - (Monsoon In Rajasthan)। देशभर में अब मानसून दस्तक देने वाला है। आने वाले दिनों में अब राजस्थान में भी मानसूनी बारिश की शुरुआत होने जा रही है। फिलहाल राजस्थान में तापमान 47 डिग्री को भी क्रॉस कर गया है। आने वाले दिनों में बारिश (IMD Rain Alert) होने की वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं राजस्थान के मौसम के बारे में पूरी जानकारी। 

 


आईएमडी ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट-

 


दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में मानसून अब जल्द ही प्रवेश करने वाला है। मौसम विभाग (Rajasthan Ka Mausam) के एक्सपर्ट्स का मानना है कि 21-22 जून के मध्य दक्षिणी-पूर्वी और मध्य-पश्चिमी हिस्सों में दोपहर से हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Rain in Rajasthan) होने की संभावना जताई जा रही है।


एक बार फिर गर्मी ने दिखाए तेवर-


गर्मी एक बार फिर तेवर दिखाने वाला है। हालांकि जून का महीना प्रचंड गर्मी का महीना होता है, हालांकि पिछले कुछ दिनों में एक्टिव हुए मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम (Rajasthan weather update) को ठंडा कर दिया था। वहीं तेज आंधी और बारिश के कारण भी करीब चार दिन तक गर्मी गायब रही थी।


प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत-


मौसम में राहत आने के बाद अब एक बार फिर से प्रचंड गर्मी (Rajasthan weather forecast) के दिन वापस आ रहे हैं। गर्मी मानों कहर बरपाने पर तुली हुई है। सोमवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। इस दिन अधिकतम तापमान (Rajasthan Ka Mausam) 46.4 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। अंता लगातार जिले का सबसे गर्म कस्बा रहा है।


आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल-


आने वाले दिनों में यहां पर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसकी वजह से सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दे रही है। बाजारों में सन्नाटा (Rajasthan weather) पसरा रहा है। दुकानों पर आने वाले ग्राहक भी काफी कम हो गए है। इस पर बिजली की आंख मिचौली ने आग में घी का काम किया। हवा में नमी का प्रतिशत घटकर मात्र 10 रह गया।


शाहबाद के मौसम का हाल-


इसके अलावा शाहाबाद कस्बे में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच सकता है। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा है। सोमवार को सुबह से ही आसमान (Aaj ka mausam) साफ रहा है। इसके अलावा तेज धूप भी खिली हुई है। यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहा है।

22 जून तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल-


9 जून से 14 जून के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। भीषण गर्मी और हीटवेव (heatwave alert) का दौर जारी रहने वाला है। दक्षिणी-पश्चिमी तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली है।
11 जून से 12 जून : 11 जून से 12 जून तक जिले में इस दौरान मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है। हालांकि हल्की प्री-मानसून गतिविधियां भी देखी जा रही है।
15 जून : 15 जून को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव कमजोर होता नजर आ रहा है। वहीं राजस्थान के कुछ स्थानों पर प्री-मानसून बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। कोटा, (Kota weather update) बारां, बूंदी, झालावाड़ में दोपहर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


16 जून : 16 जून को बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली है। कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा सकती है। दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है।
17 जून से 18 जून : 17 जून से 18 जून को कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ में मूसलाधार बारिश (Rain in Rajasthan) की संभावना जताई जा रही है। भारी बारिश की गतिविधियां दक्षिणी-पूर्वी और मध्य राजस्थान में केंद्रित रहने वाली है।
20 जून से 25 जून : 20 जून से 25 जून तक दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में मानसून प्रवेश की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं 21-22 जून के मध्य दक्षिणी-पूर्वी और मध्य-पश्चिमी हिस्सों में दोपहर से हल्की से मध्यम बारिश (IMD rain alert) होने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।
21 से 22 जून : 21 से 22 जून को समूचे प्रदेश में मानसून की जोरदार झमाझम बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।