Monsoon 2025 : मानसून पड़ा कमजोर, अब इस दिन देगा दस्तक, IMD ने जारी किया अपडेट
IMD Rain Alert : इस समय देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन की शुरूआत ही तेज चिलचिलाती धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचता है। ऐसे में सभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईये जानते हैं किस राज्य में किस दिन आएगा मानसून -
HR Breaking News (monsoon update)। देशभर में मौसम रंग बदल रहा है। कहीं, तेज धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं, कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है और मौसम कूल बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है।
केरल में मानसून आठ दिन पहले 24 मई को पहुंच गया था और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। अब तक मानसून ने देश के 17 राज्यों को कवर कर लिया है। हालांकि मध्य प्रदेश (MP Monsoon 2025) में अभी मानसून का इंतजार है, मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। चलिए जानते हैं अब किस दिन आएगा मानसून?
केरल और मुंबई में सामान्य से 8 से 10 दिन पहले मानसून ने दस्तक दी है। (Monsoon 2025) लेकिन अब मानसून कमजोर पड़ गया है। IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते मानसून की रफ्तार कम हुई है और अब देश के अन्य राज्यों में मानसून देरी से पहुंचेगा। अब इसे आगे बढ़ने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है।
17 राज्यों में पहुंचा मानसून -
इस साल मानसून (monsoon Update) ने समय से पहले एंट्री की है और इसके बाद यह 17 राज्यों में फैल चुका है। इनमें से 14 राज्य तो मानसून से सराबोर हैं और यहां अच्छी बारिश हुई है कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश की वजह से पानी भर गया है। हालांकि पश्चिम बंगाल के ऊत्तरी पहाड़ी इलाकों में मानसून की एंट्री के साथ इसकी रफ्तार धीमी हो गई है।
देश के इन राज्यों में खूब बारिश -
मौसम विभाग (monsoon weather) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक मानसून केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा और आंध्र प्रदेश और पूर्वेत्तर के सभी सात राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा) को पूरा कवर कर चुका है.
वहीं महाराष्ट्र के लगभग आधे हिस्से में फैल चुका है। सिक्किम में भी मानसून (IMD monsoon Update) की एंट्री हो चुकी है। इसके अलावा 29 मई की शाम तक छत्तीसगढ़, ओडिशा के दक्षिणी भागों और पश्चिम बंगाल के ऊत्तरी पहाड़ी इलाकों में मानसूनी बारिश की शुरूआत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में इस दिन आएगा मानसून?
पश्चिम बंगाल में आने के बाद मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। 24 मई को मानसून ने केरल (kerala monsoon) में दस्तक देने के बाद यह अन्य राज्यों में तेजी से पहुंचा। लेकिन, मध्य प्रदेश में दस्तक देने से पहले इसका रफ्तार थम गया है।
मौसम विभाग ने अगले 8 से 10 दिनों के बाद फिर से मानसून के आगे बढ़ने की आशंका जताई है। IMD की मानें तो मानसून (monsoon update) की रफ्तार धीमी होने के बावजूद मध्य प्रदेश में यह 15 जून तक या उससे पहले आ सकता है।
