Gold Price : एक हफ्ते में इतना सस्ता हुआ सोना, जानिये 10 ग्राम का रेट
Gold Rate : सोने की बढ़ती कीमतों ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। साल की शुरूआत से ही सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन मई की शुरूआत से लेकर अंत तक सोने में गिरावट देखी गई है। अब एक जून को भी सोने के दाम धड़ाम हुए हैं। चलिए जानते हैं कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना -
HR Breaking News - Gold Rate Today: सोने की बढ़ती कीमतों ने रिकॉर्ड बनाए हैं। 22 अप्रैल को साना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े पर पहुंच गया। वहीं, 23 अप्रैल के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। इसके बाद सोना आम आदमी की पहुंच में आ गया। अब पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोने में गिरावट दर्ज की गई है।
एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने (24 carat gold) में 770 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली सोने की कीमत 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसमें 700 रुपये की कमी आई है। इन दिनों में अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये सही मौका साबित हो सकता है। लगातार तेजी के बाद अब सोने में गिरावट आई है। चलिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के लेटेस्ट रेट (Gold Latest rate) जानते हैं।
राजधानी में सोने का ताजा भाव -
देश की राजधानी दिल्ली (delhi gold rate) में उटक पटक जारी है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में कीमत
कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone Ka bHav) 89,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 97,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का लेटेस्ट प्राइस -
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकी 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है।
हैदराबाद में गोल्ड रेट -
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का रेट (22 carat gold rate) 89,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।
भोपाल और अहमदाबाद में सोने का रेट -
भोपाल और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Gold Rate) 89,250 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 97,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी का लेटेस्ट प्राइस -
एक ओर जहां सोने की कीमतों (Gold Price) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है वहीं, चांदी के दाम बीते काफी दिनों से स्थिर बने हुए हैं। पिछले एक हफ्ते से चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज 1 जून को चांदी की कीमत 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
इंदौर के सराफा बाजार में 31 मई को चांदी का औसत भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 97,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया था। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 30 मई को चांदी की कीमतें (Silver Rate) लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।
