home page

Monsoon 2025 Update : यूपी में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

Monsoon Latest update : मई का महीना आधा आ चुका है और इस समय देशभर में प्रचंड़ गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी और लू के थप्पड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। इस बार मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। चलिए जानते हैं यूपी में मानसून की किस दिन एंट्री होगी। 
 | 
Monsoon 2025 Update : यूपी में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट 

HR Breaking News - (Up Monsoon Update)। आज से जेष्ठ मास की शुरुआत हो गई है कहा जाता है कि जेष्ठ मास में भयंकर गर्मी पड़ती है। जेष्ठ मास में गर्म हवाएं चलती है और तापमान में भी तेजी से बढ़ौतरी होती है। लेकिन अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के मुताबिक 26 से 29 मई के आसपास मानसून केरल तट पर दस्तक दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो पिछले 16 साल बाद पहली बार इतना जल्द मानसून आएगा। 

यूपी में इस दिन होगी मानसून की एंट्री - 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार केरल के बाद सबसे पहले मानसून उत्तर प्रदेश (UP Monsoon Update) में गोरखपुर में एंट्री करता है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार मानसून के गोरखपुर 18 जून तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, लखनऊ और वाराणसी में मानसून 23 जून तक पहुंचेगा। 23 जून से झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा और मौसम कूल बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है। 

यूपी में कैसा रहेगा तापमान - 


मई महीने के शुरूआत से ही देश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहे थे, जिसकी वजह से सभी राज्यों में हल्की व मध्यम बारिश हुई है। बीते कई दिनों से मौसम कूल बना हुआ था और तापमान में भी गिरावट आई। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है और एक बार फिर से तापमान में बढ़ौतरी होने लगी है।

मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान (UP Tempreature) में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा चल रहा है, जिसके चलते मंगलवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में रात में भी गर्मी का एहसास हुआ है। 

यूपी में इस दिन चलेगी लू - 

यूपी (UP Ka Mausam) में दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है और दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के मुताबक अब यूपी के कई इलाकों में लू चलने वाली है। IMD ने14 मई से प्रदेश (IMD Weather update) के कई इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार  आने वाले दिनों में अभी 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम - 


लखनऊ में कल यानी सोमवार को मौसम बल्किुल साफ रहा है सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई और दिन में कई जगहों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। लखनऊ में तापमान  (Lucknow Temperature) की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। 

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम -  

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज यानी मंगलवार को भी लखनऊ (Lucknow Update) में आसमान साफ बना रहेगा। कल की तरह ही आज भी सुबह तेज धूप निकली है और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 42 तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने लखनऊ में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई है। 

यूपी के इस जिले में पड़ी सबसे ज्यादा गर्मी-


उत्तर प्रदेश का बांदा सोमवार को सबसे गर्म जिला रहा है। अगर बांदा (banda weather update) के अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो ये 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही सबसे कम तापमान के बारे में बात करें तो सबसे कम तापमान मेरठ का रहा है। मेरठ (Meerut ka mausam) का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज  किया गया है।

जानिये यूपी के मौसम का अपडेट-

मौसम वैज्ञानिक द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 14 मई को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में लू चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही 15 मई को 33 जिलों में हीटवेव (heatwave alert in UP) का प्रभाव जारी रहने वाला है। इसके अलावा अब रातें काफी ज्यादा गर्म रहने वाली है।

News Hub