Monsoon Alert : दिल्ली NCR, हरियाणा में 26 जून तक होगी भारी बारिश, IMD ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी
Monsoon Alert :जून की भयंकर गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन अब मौसम ने करवट ले ली है। जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम के लिए अपडेट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग ने कहां-कहां भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

HR Breaking News (Weather Update) देश के अलग अलग हिस्सों में आज फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली एनसीआर के जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट आई है, इससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आइए इस खबर में जानते हैं कि दिल्ली एनसीआर व हरियाणा के किन जिलों में IMD ने मौसम बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट
आज प्रदेश के कई जिलों में एक ओर पश्चिमी विभोक्ष के आगमन से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस दौरान उत्तरी और दक्षिणी(Northern and Southern)जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई की गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी किया है।
आने वाले 5 दिनों के मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग (Monsoon Alert) के अनुसार प्रदेश में 21 जून से 26 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में अधिकतर स्थानों में हल्की बूंदाबांदी और मध्यम बारिश होगी। बीते दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मॉनसून का आगमन भी 27 जून से पहले होने की संभावना है।
एक्सपर्ट ने दी बारिश को लेकर जानकारी
मौसम विभाग ने आज यानी 21 जून को प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट(Yellow Alert)जारी किया है और आने वाले दिनों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।
वहीं मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि हरियाणा सहित दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
कल चार जिलों में हुई थी झमाझम बारिश
प्रदेश के कई जिलों में गुरुग्राम, नूंह, पंचकूला और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। जबकि अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। वहीं हिसार, भिवानी, सिरसा जिलों को छोड़कर सभी जिलो में दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया था।
सिरसा में अधिकतम तापमान(Maximum Temperature)39.6 डिग्री दर्ज किया गया था जोकि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं प्रदेश के गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान(Minimum Temperature)25.2 डिग्री दर्ज किया गया है।