Monsoon Alert : दिल्ली एनसीआर में इस दिन पहुंचेगा मॉनसून, UP-उत्तराखंड में आ गए झमाझम बारिश के दिन
Monsoon Alert : इन दिनों काफी जगहों पर मानसून का असर साफ देखने को मिल रहा है। वहीं, देश के कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां प्री मानसून बारिश का दौर जारी है। हालांकि जून महीने में उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान यहां के लोगों को भयंकर गर्मी और लू का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उत्तर भारत के लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। इनमें दिल्ली एनसीआर समेत राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

HR Breaking News (Monsoon Alert) भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। आईएमडी की ओर से बताया गया है कि आगामी समय में देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।
ऐसे में विभाग के इस वेदर अपडेट से उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें पिछले कुछ समय से गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। भारत मौसम विभाग की ओर से अपडेट में बताया गया है कि इन राज्यों में जमकर बारिश होने वाली है।
जल्द मानसून की दस्तक
भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में आगामी समय में मौसम (Monsoon Alert) कैसा रहने वाला है। आईएमडी की ओर से बताया गया है कि मानसून की दस्तक राजधानी दिल्ली में जल्द ही होने वाली है। ऐसे में यहां होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
विभाग ने जारी किया अलर्ट
वहीं, भारत मौसम विभाग (Monsoon Alert) ने यह भी बताया है कि इस दौरान दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भी तेज बारिश आरंभ हो चुकी है। भारत मौसम विभाग ने इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस समय में बिजली चमकने और बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया है।
वर्तमान में उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर जहां दिल्ली में लोगों को भयंकर गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है वहीं, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ रहा है।
भारत मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के लिए तेज बारिश की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया है। विभाग का मानना है कि आगामी समय में कुछ जगहों पर मौसम चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
जानें दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री
अगर हम राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां पर वर्तमान में लोगों को उमस व तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पिछले दिनों हुई बारिश (Monsoon Alert) के बाद भी लोगों को यहां गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिली है। भारत मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आगामी 6 दिनों तक दिल्ली का तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना रह सकता है।
कितना रहेगा तापमान
भारत मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि आज यानी 21 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आईएमडी ने बताया है कि 24 जून को राजधानी दिल्ली में मानसून (Monsoon Alert) की एंट्री हो सकती है।
ऐसे में पहले यह अनुमान लगाया गया था कि दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचने वाला था। वहीं, शुक्रवार को भी दिल्ली में थोड़ी बहुत बारिश हुई थी, जिसके बादद से मौसम अच्छा बना हुआ है।
यूपी में 26 जून तक बारिश का दौर जारी
उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है और बारिश (Rain in UP) का यह दौर 26 जून तक जारी रहने का अनुमान विभाग की ओर से जताया गया है। भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि 21 व 22 जून को उत्तर प्रदेश में भयंकर बारिश हो सकती है।
वहीं इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों और पूर्वी उत्तर पद्रेश में सभी जगहों पर गरज व चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार के साथ हवा चलने की संभावना है।
पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विभाग की चेतावनी
भारत मौसम विभाग (IMD Monsoon Alert) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने व पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत जेज भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान काफी क्षेत्रों में बिजली गिरने व तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में विभाग ने लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
उत्तराखंड में समय पर पहुंचा मानसून
देश के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon Alert) की दस्तक हो चुकी है। भारत मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में दो दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो चुकी है। उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर मानसून की दस्तक समय पर हो गई है। ऐसे में भारत मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज यानी शनिवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
इस साल देश में मानसून की दस्तक (Monsoon Alert) समय से पहले ही हो चुकी है। केरल में मानसून की दस्तक 24 मई को और महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक 26 मई को हो गई थी। हालांकि मानसून की एंट्री उत्तराखंड में कुछ देरी से जरूर हुई है। वहीं, अब यहां पर काफी तेज बारिश शुरू हो चुकी है।