Delhi NCR में इस दिन आएगा मॉनसून, मौसम विभाग ने बताई तारीख
Delhi NCR Monsoon : दिल्ली एनसीआर का मौसम करवट लेने वाला है। भीषण गर्मी के बीच हर किसी को मानसून के आने का इंतजार है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए यह बताया है कि दिल्ली एनसीआर में मानसून किस तारीख को दस्तक देगा। इसके बाद किस दिन से बारिश शुरू होगी। आईये जानते हैं -
HR Breaking News - (Delhi NCR Monsoon 2025) देशभर में कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। केरल-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मानसूनी बारिश हो रही है। बीते कई दिनों से मुंबई, बेंरलुरु समेते कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में भी झमाझम बारिश होने वाली है।
राजधानी में भीषण गर्मी से परेशान लोग अब मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर में किस तारीख को मानसून दस्तक देगा।
दिल्ली एनसीआर में इस दिन आएगा मानसून -
दिल्ली में मानसून (Delhi NCR Monsoon) की एंट्री को लेकर कई तरह के अपडेट सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट के अुनसार दिल्ली में मानसून समस से पहले आएगा।
वहीं, कुछ अनुमान यह बता रहे हैं कि इस बार मानसून (Monsoon update) को आने में ज्यादा समय लग सकता है, जबकी मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 जून के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने वाली है, जिससे यह उत्तर भारत की ओर धीरे-धीरे बढ़ेगा। ऐसे में दिल्ली वालों को मानसून की बारिश का अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
थम सकती है मानसून की रफ्तार
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मानसून अक्सर लेट पहुंचता है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि 2 जून के बाद मानसून कुछ समय के लिए रूक सकता है
और एक सप्ताह तक मानसून (Delhi NCR Monsoon) की रफ्तार बल्किुल धीमी रह सकती है। उनके अनुसार, मानसून को फिर से एक्टिव करने की उम्मीद बंगाल की खाड़ी से जुड़ी है। यदि वहां कोई नया मौसम सिस्टम बनता है, तो इससे मानसून को दोबारा ताकत मिल सकती है और उसकी रफ्तार फिर से शुरू हो सकती है।
IMD ने बताई तारीख इस दिन आएगा मानसून -
मौसम विभाग (weather update) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर पर मानसून दिल्ली-एनसीआर में 25 से 27 जून के बीच पहुंचता है। इस बार भी यह कुछ दिन पहले या थोड़ा देर से, यानी 22 से 27 जून के बीच आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के बारे में और सही जानकारी मध्य जून तक मिलने की संभावना है।
इस बार कितनी होगी बारिश -
IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में लगातार दूसरे साल सामान्य से अधिक बरसात हो सकती है और यह बारिश पिछले 16 सालों में सबसे पहले शुरू हुई है। केरल के तट पर मानसून तय समय से ठीक 8 दिन पहले ही पहुंच गया और अब देश के लगभग आधे हिस्से में फैल चुका है। भयंकर गर्मी और लू से लोगों को काफी राहत मिली है।
