home page

Monsoon : सुपर एक्टिव हुआ मानसून, दिल्ली NCR, UP, राजस्थान में आंधी तुफान के साथ बारिश का अलर्ट

Monsoon Alert : राजधानी दिल्ली व एनसीआर में जून महीने के मध्य तक जहां लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, अब पिछले तीन-चार दिनों से राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। राजधानी दिल्ली में मई महीने में हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद जून में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब पिछले दिनों  से जो मौसम बना हुआ है, उससे लोगों को काफी राहत मिली हुई है।

 | 
Monsoon : सुपर एक्टिव हुआ मानसून, दिल्ली NCR, UP, राजस्थान में आंधी तुफान के साथ बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (Monsoon) देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई प्रदेशों के लोगों को भी मानसून का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होता नजर आ रहा है।

 

वहीं, इस बीच राजस्थान समेत दिल्ली व एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है, उससे भी लोगों को राहत की काफी उम्मीद है। 

 

बदल रहा मौसम का मिजाज


देश में वर्तमान में मौसम (Monsoon) के मिजाज बार-बार बदल रहे हैं। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। अपने वेदर अपडेट में भारत मौसम विभाग की ने देश के कई हिस्सों में आगामी कुछ दिनों तक तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विभाग ने वेदर अपडेट में ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम व मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलाव भारत मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ व गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। 

गर्मी से मिलेगी पूरी राहत


पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में यहां के लोगो को गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।

दक्षिण पश्चिम पश्चिम मानसून (Monsoon) काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसके चलते मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसकी वजह से कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


भारत मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जून तक देश के विभिन्न भागों में तेज बारिश, तूफान व तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार आगामी समय में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। 


 

पूर्वी राज्यों में रेड अलर्ट जारी
 

भारत मौसम विभाग ने मौसम की परिस्थितियां देखते हुए पूर्वी राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विभाग की ओर से कहा गया है कि ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है।

वहीं, विभाग ने असम व मेघालय में भी रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही वर्तमान में राजधानी दिल्ली व एनसीआर (NCR Monsoon) में भी मौसम अनूकुल बना हुआ है। विभाग की अंदाजा लगाया गया है कि 22-23 जून तक यहां पर मानसून की एंट्री हो सकती है।  

21 व 23 जून के लिए जारी किया अलर्ट


भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार के 19 से 23 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश होने का अनुमान है। वहीं, इस दौरान पूर्वी और मध्य भारत में मानसून की गति भी तेज होने का अनुमान है।  

आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 21 जून तक बारिश होगी। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। 

हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में भी बारिश की उम्मीद 


भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश होने का अंदेशा जताया है। विभाग के अनुसार  उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए भी अलर्ट जारी किया है।  

दिल्ली के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट


राजधानी दिल्ली में वर्तमान में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। दिल्ली में जल्द ही मानसून (Delhi Monsoon) की दस्तक होने वाली है। ऐसे में भारत मौसम विभाग की ओर से राजधानी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार दिल्ली में मध्य से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान यहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

News Hub