home page

UP me barish : मानसून ने पकड़ा जोर, बारिश का येलो अलर्ट जारी, यूपी में होगी झमाझम

UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर अपना दमखम दिखाने वाला है। उत्तर प्रदेश में फिर से मानसून जोर पकड़ लेगा और झमाझम बारिश का नजारा देखने को मिलेगा। प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट (yellow alert for rain) जारी कर दिया गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अब नमी का प्रतिशत कम होने लगा है, जिससे उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

 | 
UP me barish : मानसून ने पकड़ा जोर, बारिश का येलो अलर्ट जारी, यूपी में होगी झमाझम

HR Breaking News (barish ka alert) उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला कुछ दिन से कम हुआ है, परंतु एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने को लेकर वेदर अलर्ट जारी हो गया है।

 

प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से वेदर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में जल्द ही बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। 

 


26 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी 


मौसम विभाग की तरफ से 26 जुलाई के लिए येलो अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक बारिश न होने का अनुमान लगाया है। 25 जुलाई तक कुछ ही स्थान पर बारिश हो सकती है, परंतु 26 जुलाई को बारिश का प्रतिशत बढ़ जाएगा। 

इस वजह से होगी बारिश 


मौसम की गतिविधियां लगातार बदल रही हैं और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे परिसंचरण बनने से बारिश (rain in UP) का दौर देखने को मिलेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी सता रही है। शनिवार से मानसून फिर से एक्टिव हो जाएगा। 

तापमान में भी आएगी गिरावट 
 

26 जुलाई के लिए मौसम विभाग (IMD yellow alert) की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। 25 जुलाई को अलग-अलग हिस्सों में कम बारिश हो सकती है। 

प्रदेश में हुई अच्छी बारिश 
 

उत्तर प्रदेश में अब तक अच्छी बारिश (Heavy Rain Alert) हुई है। पहले की अपेक्षा प्रदेश में ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मेघ गर्जन और भारी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने 23 जुलाई के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा बारिश हुई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम बारिश देखने को मिली है। 

यहां पर कम हुई बारिश 
 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 56 फेस्ट ही बारिश दर्ज की गई है। जुलाई महीने में मेरठ में बारिश दर्ज (rain in UP) नहीं की जा रही है। मेरठ में आमतौर पर जहां 128.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

वहां 226.4 मिलीमीटर बारिश हो जाती है। लेकिन अब मौसम विभाग का अलर्ट है की उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी फिर से जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। 

किसानों को हुआ बहुत फायदा 
 

मानसून की अच्छी बारिश (Barish ka alert) से किसानों को बहुत फायदा हुआ है। किसान अपने धान की फसल की रोपाई करने में खुश नजर आ रहे हैं। मानसून की बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेत में ट्यूबवेल चलाने के लिए इंजन के डीजल की भी बचत हुई है।