Monsoon Update : मॉनूसन को लेकर बड़ा अपडेट, IMD ने बताया इस तारीख को करेगा एंट्री
Monsoon Update : देशभर में पिछले कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और कई जगहों पर लू की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अब जल्द ही प्रचंड़ गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि इस बार समय से पहले ही मानसून की एंट्री होने वाली है। IMD ने मानसून आगमन की तारीख का भी खुलासा कर दिया है। आईये जानते हैं सबसे पहले कहां शुरू होगी बारिश -

HR Breaking News - (Monsoon 2025 Update)। मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। दरअसल, इस बार देश के दक्षिण-पश्चिमी भागों में समय से पहले मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 27 मई 2025 को केरल में मानसून पहुंच सकता है,
जबकि सामान्य तौर पर इसका आगमन 1 जून के आसपास होता है। यदि इस बार 27 मई तक मानसून केरल में आ जाता है तो साल 2009 के बाद यह मानसून (Monsoon Latest update) का सबसे जल्दी आगमन होगा। 2009 में मानसून ने 23 मई को ही केरल में एंट्री कर ली थी।
केरल में मानसून (Monsoon Update) की शुरुआत को भारतीय उपमहाद्वीप पर मानसून के आगमन का संकेत माना जाता है। इसके बाद पूरे देश में मानसून फैलता है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है और 17 सितंबर से इसकी वापसी शुरू होती है, जो 15 अक्टूबर तक पूरी होती है।
पिछले कुछ सालों में मानसून ने इस दिन की एंट्री -
साल मानसून आगमन की तारीख
2024 30 मई
2023 8 जून
2022: 29 मई
2021: 3 जून
2020: 1 जून
2019 8 जून
2018 29 मई
मौसम विज्ञानिकों ने जारी की रिपोर्ट -
मौसम विज्ञानिकों ने रिपोर्ट जारी करते हुए क्लियर किया है कि केरल में मानसून के जल्दी या देर से आने का, पूरे देश में बारिश की मात्रा पर कोई असर नहीं पड़ता है। एक अधिकारी ने कहा, “मानसून (Monsoon Update) की शुरुआत का समय और पूरे देश में बारिश की कुल मात्रा में कोई सीधा संबंध नहीं होता। इसमें ग्लोबल, रिजनल और स्थानीय कारकों की भूमिका होती है।”
मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी -
मौसम विभाग (Weather update) ने अप्रैल 2025 में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की थी और साथ ही अल-नीनो प्रभाव की संभावना को खारिज कर दिया था, जो आमतौर पर कम बारिश से जुड़ा होता है।
सामान्य से अधिक होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD Mausam update) के अनुसार भारत में जून से सितंबर तक चलने वाले मानसून सीजन में ज्यादा बारिश होने की आशंका है। कुल बारिश 87 सेंटीमीटर के लॉन्ग-टर्म औसत का 105 प्रतिशत (5 प्रतिशत की संभावित त्रुटि के साथ) रहने का अनुमान है। यह 'सामान्य से अधिक' कैटेगरी में आता है।
IMD के अनुसार 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत बारिश को सामान्य माना जाता है, जबकी 90 प्रतिशत से 95 प्रतिशत बारिश को "सामान्य से कम", 105 प्रतिशत से 110 प्रतिशत को "सामान्य से अधिक", 110 प्रतिशत से अधिक को "अत्यधिक बारिश" और 90 प्रतिशत से कम को "अल्प वर्षा" माना जाता है।