Monsoon Update : बारिश के लिए हो जाओ तैयार, इस दिन आएगा मानसून, IMD ने की भविष्यवाणी
Monsoon 2025 Update : राजधानी एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। वैसे पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश दर्ज की गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने मानूसन को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईये जानते हैं दिल्ली एनसीआर में किस दिन मानसून आएगा।

HR Breaking News - (weather update)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से झमाझम बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) सामान्य से तीन से चार दिन पहले राजधानी दिल्ली में एंट्री कर सकता है।
29 जून तक कैसा रहेगा मौसम -
IMD के मुताबिक, दिल्ली में मानसून (Delhi Monsoon) 25 से 27 जून 2025 के बीच पहुंचने की आशंका है, जो सामान्य तारीख 29 जून से पहले आएगा। दिल्ली एनसीआर में उमस वाली गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल (Kerala Monsoon) तट पर समय से पांच दिन से पहले आ चुका है और यहां पर भारी बारिश हुई है। बता दें कि इससे पहले सबसे जल्दी मानसून 2029 में आया था।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए वेदर सिस्टम -
बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून (Monsoon Update) तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश की सीमा पर आने के बाद मानसून सुस्त पड़ गया है। लेकिन, मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर मानसून तेज रफ्तार पकड़ेगा और बाकी बचे सभी राज्यों को धीरे धीरे कवर कर लेगा।
वहीं, IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं, न्यूनतम (Delhi Tempreature) तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इस शहर में रहा सबसे ज्यादा तापमान -
आया नगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रिज में 34.7 और पालम व लोधी रोड में 34.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सबसे कम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोधी रोड में 23.0, पालम और आया नगर में 23.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।