Monsoon Update : हो जाएइ रेडी, दिल्ली NCR में 3-4 दिन पहले आ रहा है मॉनसून, ये है तारीख
Delhi NCR Monsoon Update : इन दिनों जून में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में रोजाना ही बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर में हर दूसरे दिन बारिश की दस्तक हो रही है। तेजी आंधी, कभी धुल का गुब्बार आ रहा है। कुल मिलाकर मौसमी गतिविधियां अपने सबाब पर चल रही हैं।

HR Breaking News (Delhi NCR Monsoon Update) दिल्ली एनसीआर में मौसम जो परिवर्तनसील बना हुआ है, इसका कारण पश्चिम विक्षोभ है। प्री मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
वहीं, लू न चलने से बेल वाले फलों के किसानों को नुकसान का अंदेशा है। वहीं, इस बार प्री मानसून के बाद मानसून भी समय से पहले आ रहा है।
तीन चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून
दिल्ली में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश का कारण फिलहाल प्री मॉनसून गतिविधियां है। इसके चलते बारिश का दौर चल रहा है। वहीं इस बार मॉनसून भी तय समय से 3-4 दिन पहले दिल्ली (Delhi NCR Monsoon Update) में दस्तक दे सकता है।
मॉनसून की रफ्तार तेज, केरल में पहले ही दी दस्तक
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 27 मई 2025 को केरल तट पर समय से 5 दिन पहले पहुंच गया था। यह 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
इसी कारण मॉनसून तेजी (Delhi NCR Monsoon Update) से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी के मुताबकि मॉनसून 20-25 जून तक उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में इसका आगमन होगा।
इस दिन दिल्ली में पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग (Delhi NCR Monsoon Update) की ओर से दिल्ली एनसीआर का मानसून अपडेट जारी हो गया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य से 3-4 दिन पहले ही राजधानी दिल्ली में दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग का मानना है कि दिल्ली में मॉनसून 25 से 27 जून 2025 के बीच पहुंचन सकता है। जबकि आम तौर पर दिल्ली में मानसूर 29 जून तक पहुंचता है।
दिल्ली में होगी ज्यादा बारिश
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के हवाले से मीडिया में रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ सब-डिवीजन में इस बार मॉनसून के दौरान सामान्य से 114% ज्यादा बारिश होगी।
यानी पहले से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मॉनसून सीजन में 431 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
अब क्यों हो रही बारिश
फिलहाल भी दिल्ली एनसीआर में बारिशों का दौर जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि दिल्ली में क्यों बारिश हो रही है। तो इसका कारण प्री-मॉनसून गतिविधियां हैं। पश्चिम विक्षोभ भी आया हुआ है। इससे 1 से 5 जून तक हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना है।