home page

Mansoon Update : दिल्ली NCR को छोड़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल पहुंचा मानसून, IMD ने किया बारिश का अलर्ट जारी

Mansoon Update : पिछले कई दिनों से उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Monsoon) में मानसून का इंतजार बढ़ रहा है। मानसून दिल्ली एनसीआर और पश्चिम यूपी को छोड़कर हरियाणा पंजाब को कवर कर रहा है। खासकर हरियाणा के कई जिलों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है व मौसम ठंडा हो गया है। बीते एक सप्ताह में हरियाणा (weather today) के अधिकतर हिस्सों में मानसून की भारी बारिश हुई, लेकिन प्रदेश के 10 जिलों में अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार है। जहां पर मानसनू की एंट्री हो चुकी है, उन जिलों के लिए IMD ने अलर्ट (High Rain alert) जारी किया है। 

 | 
Mansoon Update : दिल्ली NCR को छोड़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल पहुंचा मानसून, IMD ने किया बारिश का अलर्ट जारी 

HR Breaking News - (Delhi NCR Monsoon)।  देशभर में मानसून के आगमन से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। परंतु, दिल्ली एनसीआर में बारिश का इंतजार बढ़ता जा रहा है। यहां अभी मानसून नहीं पहुंचा है। 

 

 

कई जगहों पर उमस ने आम लोगों को परेशान कर रखा है। बीते वीक हरियाणा (haryana weather today) के 12 जिलों में मानसून की भारी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन कुछ जिलों में अभी तक मानसून का आगमन नहीं हुआ है।

 

इसी बीच मौसम विभाग ने अब बाकी जिलों में भी मानसून के आगमन (Mansoon Update) को लेकर अपडेट जारी किया गया है। विभाग के अलर्ट के अनुसार एक सप्ताह से हरियाणा कई जिलों में मानसून एंट्री कर गया है।


दो दिन में पूरे राज्य को कवर कर लेगा मानसून
 

मौसम विभाग (weather department ) के अनुसार आने वाले दो दिनों में मानसून पूरे हरियाणा और दिल्ली को कवर कर लेगा। वहीं बीते दिनों में हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने से आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं प्रदेश के 10 जिलों में मानसून (monsoon ki khabar) के जल्द आगमन की संभावना जताई गई है।


इस बार समय से पहले आई मानसूनी बारिश


मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून ने  समय से पहले ही एंट्री कर ली है। जून के शुरूआत में ही प्री मानसून की बारिश हो गई थी। इस बार मानसून (Mansoon Update) पिछले सालों की तुलना में अलग ही रंग में है, भारी बारिश से कई जगह जलभराव हुआ है।

 

आमतौर पर हरियाणा (haryana weather forecast) में जून अंत में मानसून का उत्तरी और दक्षिणी एरिया के अधिकतर इलाकों में मानसून का आगमन हो जाता है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में मानसून की एंट्री लेट होती है। वहीं प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी जिलों के साथ इस बार मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है। 


इन जिलों में मानसून ने दी दस्तक


मानसून ने अभी तक हरियाणा (haryana ka aaj ka mausam) के कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, सिरसा समेत कई जिलों में मानसून का आगमन हो गया है।

वहीं प्रदेश के बाकी  के करीब 10 जिलों में मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है। इन जिलों मे लोग तापमान अधिक होने पर मानसून की बारिश (rain alert in haryana) के लिए तरस रहे हैं।


अचानक तापमान में हुई बढ़ोतरी


हरियाणा प्रदेश (haryana me monsoon) में कई जगह बारिश होने व कई जगह सूखा रहने से तापमान में भी अंतर बना हुआ है। अधिकतर स्थानों पर मौसम (haryana weather news) में दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।

जबकि रात का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं लगातार पूर्वी हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने से और तापमान बढ़ने से आम लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

News Hub