home page

Monsoon Update : दिल्ली NCR में होगी मानसून की एंट्री, UP, MP, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon Update : इन दिनों कई हिस्सों में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों को लेकर भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। इस दौरान विभाग ने बताया है कि राजधानी दिल्ली व एनसीआर में आज मौसम अनुकूल बना रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है। वहीं मौसम विभाग (IMD Weather Alert) ने यह भी बताया है कि उत्तर भारत के किन राज्यों में आज व आने वाले समय में बारश की संभावना है। ऐसे में आईएमडी की ओर से जारी यह अपडेट गर्मी से परेशान लोगों के लिए काफी राहत भरा है। 

 | 
Monsoon Update : दिल्ली NCR में होगी मानसून की एंट्री, UP, MP, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

HR Breaking News (Monsoon Update) भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया है उसके अनुसार राजधानी दिल्ली व एनसीआर में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान इन क्षेत्रों में पूरी तरह बादल छाए रह सकते हैं।

 

वहीं, इस दौरान विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी तेज बारिश हो सकती है। 

 

जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
 

भारत मौसम विभाग (Delhi Monsoon Update) ने जो वेदर अपडेट जारी किया है उसके अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज दिनभर बादल छाए रहने वाले हैं। वहीं, इस दौरान यहां के कई इलाकों में बारिश होने के भी आसार हैं। साथ ही यहां इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे गति से हवा भी चलेंगी।  

दिल्ली में आज का तापमान 
 

वहीं, अगर हम दिल्ली के आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व  और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं कल यानी 23 जून को भी दिल्ली व एनसीआर में बादल छाए  रहने वाले हैं।

साथ ही इस दौरान मध्यम से तेज बारिश (Monsoon Update) हो सकती है। वहीं, कल अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा 24-27 जून तक राजधानी दिल्ली व एनसीआर में बादल छाए रहने का अनुमान है।  

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
 

वर्तमान में यूपी में मानसून (UP Monsoon Rain Update) पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीं, विभाग के वेद अपडेट के मुताबिक आगामी 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई  भागों में भयंकर बारिश हो सकती है।

ऐसे में पूरे राज्य में 27 जून तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, आज व कल यानी 22 और 23 जून को प्रदेश में तेज मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 

आज उत्तर प्रदेश का मौसम जानें
 

आईएमडी की ओर से जारी वेदर अपडेट (Today UP Weather) के मुताबिक 22 जून यानी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों व लगभग पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

इस दौरान इन क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ बारिश होगी। विभाग ने यहां काफी तेज बारिश होने के आसार जताएं हैं। इस दौरान यहां पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है।  

राजस्थान में होगी जमकर बारिश
 

आज विभाग ने जो वेदर अपडेट जारी किया है उसके अनुसार राजस्थान (Rajasthan Rain Alert) के 30 जिलों में भयंकर बारिश होने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक आज बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में विभाग ने इन जगहों के लिए अलर्ट जारी किया गया। 

भारी बारिश का अलर्ट जारी


मौसम केंद्र जयपुर की ओर से राजस्थान के 10 जिलों में काफी भारी बारिश (heavy rain alert) हो सकती है और यहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट वाले इन जिलों में बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़ व सवाई माधोपुर शामिल है।

वहीं विभाग ने इनमें से भरतपुर, धौलपुर, करौली व सवाई माधोपुर जिले के लिए  रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया है कि इस दौरान काफी भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज आंधी आने के आसार हैं। 

मध्य प्रदेश के लिए जारी किया अलर्ट


मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला अभी जारी है। इस दौरान प्रदेश में कई जगह तेज तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी कई जिलों में बारिश हुई है।

इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश सीधी जिले में हुई है। इस दौरान यहां पर 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं दूसरे स्थान पर 33 मिलीमीटर के आंकड़े के साथ रतलाम जिला है। 

MP का ऐसा रहेगा मौसम


अगर मध्य प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो आज यानी रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में भयंकर बारिश (MP Rain Alert) के चलते अलर्ट जारी किया है।  इन जिलों में नीमच, अशोकनगर, सीधी, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं।

विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिले में भी भारी बारिश हो सकती है।

जानें अपने शहर का तापमान 


देश के विभिन्न शहरों में वर्तमान में मौसम के अलग-अलग मिजाज हैं। ऐसे में सभी शहरों में तापमान अलग-अलग बना हुआ है। इस दौरान विभाग ने बताया है कि विभिन्न शहरों में आज कितना तापमान रहने वाला है और वहां मौसम कैसा रहेगा। 

विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही आज सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है और बादल छाए रहने की संभावना है।  


आर्थिक राजधानी मुंबई में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और यहां आज आंशिक रूप से बारिश होगी और बादल छाए रहेंगे। 

कोलकाता, चेन्नई का तापमान
 

कोलकाता में आज यानी रविवार को अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और यहां पर सुबह से दोपहर तक बारिश होने के भी आसार हैं।  वहीं आज चेन्नई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाले है और यहां पर मौसम गर्म बना रहेगा और दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। 


आज जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमा 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। यहां पर सुबह व दोपहर को बारिश होने की भी संभावना है।  चंडीगढ़ में तापमान की बात करें तो यहां पर आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं इस दौरान सुबह बारिश होगी और फिर बादल छाएं रहेंगे और आंशिक रूप से धूप निकल सकती है। 

MP, UP का तापमान  

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तामपान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। वहीं, यहां गरज व चमक के साथ बारिश (MP Rain Alert) होने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान    27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। साथ ही इस दौरान दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। बिहार की राजधानी पटना    में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। इस दौरान दिनभर कई जगहों में बादल छाए रहने वाले हैं और बारिश हो सकती है।

News Hub