Monsoon Update : यूपी में 2 दिन पहले आएगा मानसून, इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश

HR Breaking News - (Monsoon Update)। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं, कई क्षेत्रों में लू की भी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोग मानसून (Monsoon Update) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में इस बार मॉनसून (Mansoon Latest update) समय से पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 20 जून को मानसून यूपी में दस्तक देगा। पिछले साल 2024 में मॉनसून यूपी में 22 जून को आया था। यदि इस बार यूपी में मानसून 20 जून को आता है तो यह दो दिन पहले पहुंचेगा।
समय से पहले आएगा मानसून -
बता दें कि पिछले साल 2024 में मॉनसून ने 22 जून को गोरखपुर (Gorakhpur ka mausam) होते हुए यूपी में एंट्री ली थी और 4 से 5 दिन में पूरे राज्य में इसका प्रभाव दिखने लगा था। वहीं, साल 2023 की बात करें तो यह 26 जून को आया था। आमतौर पर केरल में सबसे पहले मानसून (Latest Update on Mansoon) आता है उसके बाद 15 से 20 दिन में यह उत्तर भारत में पहुंच जाता है।
इस बार ऐसा रहने वाला है मॉनसून-
इस दौरान यूपी (UP weather Update) में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। मॉनसून की आहट की वजह से किसानों को सबसे ज्यादा उम्मीदें लगाई जा रही है क्योंकि खरीफ की फसल की बुवाई पूरी तरह से इसी पर निर्भर करती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार मानसून (Mansoon update) सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है।