Monsoon Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगा मानसून, 19 जिलों में मूसलाधार बारिश अलर्ट
HR Breaking News (bihar monsoon)। बिहार में इस बार मानसून अपने तय समय पर नहीं पहुंच पाया है। 29 मई से ही यह सिक्किम में अटका हुआ है और हवा की दिशा में बदलाव के बाद ही इसके बिहार की ओर बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में पटना (Patna Mausam) ने जहां 19 जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिये मौसम की पूरी डिटेल।
इन जिलों में होगी झमाझम बरसात-
मौसम विभाग (weather update) ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले को शामिल किया गया है। वहीं 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, वज्रपात और कुछ क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद लगाई है। इन सभी 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में जारी बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग (weather Update) द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक किशनगंज, सुपौल, अररिया और कटिहार में बारिश होने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेश में पूर्वी हवा की वजह से लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया कि इस 'हीट इंडेक्स' की वजह से भले ही तापमान (tempreature Update) 39-40 डिग्री हो, लेकिन उमस की वजह से शरीर पर इसका प्रभाव 44-45 डिग्री के तापमान जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों खासकर किशनगंज, सुपौल, अररिया और कटिहार में हल्की बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में मानसून की एंट्री 12 से 15 जून तक हो जाना था लेकिन अब लेट होने की उम्मीद लगाई जा रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 17 जून को पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते में मानसून बिहार में प्रवेश करने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
गर्मी की तीव्रता की अपेक्षा-
मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक साल 2023 और 2024 की तुलना में इस बार प्रदेश में गर्मी की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही है। पिछले दो वर्षों में मई-जून के दौरान दो-दो बार लंबी हीट वेव की स्थिति बन रही थी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन 2025 में अब तक लू की स्थिति नहीं बनी है।
पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पटना और दक्षिण बिहार (Bihar Mausam) के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। यह स्थिति बिहार में अगले 24 घंटे के लिए बनी रहने वाली है।
बिहार के इन जिलों में चलेंगी लू-
मौसम विभाग (Mausam Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में लू चलेगी। इन जिलों में तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में इस दिन होगी मानसून की एंट्री-
IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक बीते साल यानी 2024 में एल-नीनो की स्थिति बनी हुई थी, जिसका प्रभाव भारत के कई हिस्सों में कमजोर मानसून के रूप में देखा गया। लेकिन साल 2025 में एल-नीनो कमजोर हो गया है और अब ला-नीना की स्थिति विकसित होती नजर आ रही है।
ला-नीना की वजह से मानसून (monsoon update) को मजबूती मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में अधिक वर्षा और ठंडी हवाओं का संकेत दे रहा है। अगर जुलाई तक ला-नीना प्रभावी रहता है, तो पूरे पूर्वी भारत में अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जून के अंत तक इसकी शुरुआत होने की संभावना है।
आने वाले समय में ये है आसार-
मौसम विभाग (IMD Weather Update) का मानना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में जैसे ही हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर बदलेगी, मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है। इसके अलावा अगर यह अनुमान सही बैठता है तो जून के तीसरे सप्ताह से प्रदेश में व्यापक वर्षा की शुरुआत होने की उम्मीद है।
इस संभावित वर्षा से न सिर्फ किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि जलाशयों और भूजल स्तर में भी सुधार देखा जा सकता है। हालांकि बिहार में मानसून की देरी ने जहां एक ओर गर्मी और उमस को बढ़ा दिया है।
इस दौरान होगी झमाझम बरसात-
मौसम विज्ञान के मुताबिक दोनों मानसून (monsoon weather) की सकारात्मक शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि स्थिति पूरी तरह हवा की दिशा और ला-नीना की मजबूती पर निर्भर करने वाली है। फिलहाल की बात करें तो किसानों और आम नागरिकों को कुछ दिन और इंतजार करना होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि जून के अंत तक बिहार मानसून की ठंडी बौछारों से तरबतर होने वाला है।
