home page

Monsoon Updates : उत्तर भारत में गर्मी से हाल बेहाल, दिल्ली, एनसीआर, UP और बिहार में इस दिन होगी बारिश

Monsoon Updates : वर्तमान में एक बार फिर देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों में इस समय लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।

 | 
Monsoon Updates : उत्तर भारत में गर्मी से हाल बेहाल, दिल्ली, एनसीआर, UP और बिहार में इस दिन होगी बारिश

HR Breaking News (Monsoon Updates) राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में बढ़ते तापमान ने सारी हदें पार कर दी हैं। भारतीय मौसम विभाग की ओर से पहले ही पूर्वानुमान लगाया गया था कि आगामी कुछ दिनों तक देश के कई शरहों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

भारतीय मौसम विभाग (Monsoon Updates) का यह पूर्वानुमान एकदम सही साबित हुआ है और बीते 2-3 दिनों से लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर वेदर अपडेट जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहने वाला है तो पढ़े यह पूरा आर्टिकल। 

भीषण गर्मी का कहर जारी
 

फिलहाल उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से वेदर अपडेट जारी कर बातया है कि आने वाले कुछ दिन और गर्मी का यह रूप देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक और ज्यादा गर्मी झेलने को मिल सकती है। विभाग ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। 

देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। हालांकि राजधानी दिल्ली में 12 जून के बाद बारिश होने की संभावना भी विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं, 24 व 25 जून को यहां मानसून की एंट्री हो सकती है।  
 


40 डिग्री से ऊपर जाएगा तापमान
 

भारतीय मौसम विभाग ने जो वेदर अपडेट जारी किया है उसके अनुसार आने वाले 5 दिनों तक और लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। इस दौरान विभाग ने भीषण गर्मी के चलते चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार करने का अंदेशा भी विभाग ने इस दौरान जताया है।  

चल सकती है धूल भरी आंधी
 

हालांकि विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि इस दौरान कभी-कभी 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे (Weather Update) की गति से धूल भरी हवा भी चल सकती हैं। वहीं, आज और कल यानी सोमवार व मंगलवार को भी दिल्ली, एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अंदेशा है।

इसके बाद विभाग का कहना है कि 12 जून के बाद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही इस दौरान राजधानी दिल्ली में तेज बारिश आने की संभावना है।  

जानें दिल्ली में कब होगी मानसून की एंट्री
 

वैसे तो इस साल देश में मानसून की एंट्री अपने तय समय से पहले ही हो गई है। आमतौर पर देश में 1 जून से केरल के रास्ते मानसून की एंट्री होती है। हालांकि इस बार 24 मई को ही केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है।

इसके साथ ही 26 मई को ही महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon Weather Update) की एंट्री हो गई थी। वहीं, स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 24 व 25 जून को दिल्ली में मानसून की एंट्री हो सकती है। सामान्यता दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 जून तक होती है। 


उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम के मिजाज
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों तक आगामी कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के तापमान में बढ़त होगी और लोगों को भीषण (IMD Weather) गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

हालांकि विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि 11 जून को एक बाद फिर से मौसम करवट ले सकता है। इसके बाद कई जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

बिहार में मौसम का आया अपडेट
 

वहीं, अगर हम बात बिहार में मौसम (IMD Weather) की करें तो यहां भी आने वाले तीन दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले तीन दिन यहां काफी ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, आईएमडी ने इस दौरान 14 जिलों में बादलों की आवागमन और बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई है।