Weather Update : हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में इस दिन पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी किया पुर्वानुमान
IMD Weather : पिछले कुछ दिनों से देशभर में मानसून ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। हाल ही में मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून किस दिन दस्तक देने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

HR Breaking News - (Weather Update)। जून के दूसरे सप्ताह मौसम के तेवर भी तीखे होने वाले हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून को लेकर भी नया अपडेट आया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ये क्लियर कर दिया है कि हरियाणा, पंजाब (Haryana punjab Mausam), चंडीगढ़ में मानसून किस दिन दस्तक देने वाला है। खबर में जानिये मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के बारे में पूरी डिटेल्स।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
जून माह का पहला सप्ताह बीत चुका है। पहले सप्ताह में लोगों को गर्मी के राहत मिल रही है। हालांकि अब आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। पंजाब सहित राजधानी चंडीगढ़ में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग (weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि 9 से 11 जून तक के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घर से निकलने की सलाह दी जा रही है।
पंजाब में तीन दिनों से जारी हीट वेव का प्रकोप-
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पंजाब में सोमवार से तीन दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग द्वारा अगले पांच दिनों में पांच से छह डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। पंजाब में बठिंडा सबसे गर्म रहा है। शनिवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर दर्ज किया गया है।
लगातार बढ़ रहा है गर्मी का प्रकोप-
इसके अलावा चंडीगढ़ में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान (Chandigarh Tempreature) 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
हालांकि, जून के महीने में अभी तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचा था। इसकी वजह से लोग मौसम का आनंद ले रहे थे, हालांकि अब बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद, कई लोगों ने गर्मी से बचने के लिए घर पर ही रहना पसंद किया।
पंजाब का ये शहर रहा सबसे गर्म-
अमृतसर का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री, लुधियाना का 40.0 डिग्री, पटियाला का 40.0 डिग्री, पठानकोट का 40.5 डिग्री, बठिंडा का 42.6 डिग्री, फाजिल्का का 40.8 डिग्री, जालंधर का 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.0 डिग्री, पटियाला का 26.0 डिग्री, पठानकोट का 26.4 डिग्री, बठिंडा का 25.6 डिग्री, फरीदकोट का 27.3 डिग्री, फिरोजपुर का 27.0, जालंधर का 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में इतना हुआ पारा-
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जोकि सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। जोकि सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब जून के महीने में चंडीगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर हैं।
फिलहाल अनिश्चित है मानसून की स्थिति-
मानसून (monsoon 2025) के आगमन को लेकर फिलहाल कई तरह की अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच गया है, हालांकि वहां पहुंचने के बाद उसकी गति रूक गई है।
पंजाब समेत चंडीगढ़ में मानसून जल्द भी आ सकता है। यह भी संभव है कि यह 30 जून तक अपने निर्धारित समय पर आए। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों में ही मानसून की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।