Monsoon weather 2025 : मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट, मौसम विभाग ने बताया- कब देगा दस्तक
Monsoon weather : उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश राज्यों में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने अपनी नई रिपोर्ट में बताया है कि मानसून किस राज्य में किस दिन दस्तक देगा। चलिए जानते हैं कब शुरू होगी मानसूनी बारिश -

HR Breaking News - (Monsoon 2025 Update) देश के ज्यादातर राज्यों में इस समय भयंकर गर्मी का प्रकोप है। सुबह की शुरूआत चिलचिलाती गर्मी के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है। इस आग बरसाने वाली गर्मी के बीच सभी को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।
हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के नए अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) अगले 4 से 5 दिनों में केरल पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो इस बार मानसून 1 जून से पहले ही दस्तक दे देगा और यह पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ देगा।
मानसून पर IMD का बड़ा अपडेट -
IMD ने बीते दिनों अपने पूर्वानुमान बताया था कि मॉनसून 27 मई तक केरल पहुंच जाएगा। IMD के नए आंकड़ों के मुताबिक, यदि मॉनसून अनुमान के अनुसार समय पर केरल में पहुंच जाता है तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर सबसे जल्दी आने वाला मॉनसून होगा। 2009 में मॉनसून 23 मई को आया था।
इस दिन आएगा मानसून -
IMD ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आगमी 4 से 5 दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 1 जून तक केरल (Kerala Monsoon Update) में एंट्री करता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापस हटना शुरू हो जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस लौट जाता है।
मानसून तोड़ेगा कई सालों का रिकॉर्ड
IMD ने पिछले कुछ सालों में मानसून (Monsoon Update) के आने के आंकड़ों को जारी किया है। साल 2024 में केरल में मानसून 30 मई को पहुंचा था। साल 2023 में मानसून 8 जून को आया, 2022 में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी।
साल 2021 में 3 जून को मानसून ने एंट्री की, साल 2020 में 1 जून को मानसूनी बारिश की शुरूआत हुई, साल 2019 में यह 8 जून को आया और साल 2018 में 29 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने अप्रैल में 2025 के मॉनसून के मौसम में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।