home page

Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में कब होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather : दिल्ली का मौसम पलटी मारने वाला है। कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। परंतु अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में किस दिन से बारिश शुरू होगी। आईये जानते हैं - 

 | 
Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में कब होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

HR Breaking News - (IMD Weather Update)।  देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में आग बरसाने वाली गर्मी पड़ रही है। बीते कई दिनों से लगातार दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को न दिन और न ही रात में गर्मी से राहत मिल रही है इस समय सभी मानसून (Monsoon 2025 Update) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में किस दिन से बारिश शुरू होगी? 


दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट - 


IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह 3 दिन राजधानी (Delhi Weather) में आंधी-तूफान के साथ बरसात हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और धूल भरी आंधी की आशंका जताई गई है। ऐसा मौमस रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दिल्ली एनसीआर वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है।


दिल्ली में आज कितना रहेगा तापमान - 


IMD के लेटेस्ट अपडेट (Weather update) के अनुसार 20 मई को दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, आज यानी 20 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक बना रहेगा और न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 29 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, इसके बाद अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।

21 और 22 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश - 

IMD के नए अपडेट के अनुसार कल और परसों दिल्ली (Delhi Ka Mausam) के मौसम में बदलाव आने वाला है। एक बार फिर से दिल्ली में तेज आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, इन दोनों ही दिन गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी आंधी को लेकर येलो अर्लट जारी किया गया है।

दिल्ली (Delhi Rain Alert) में इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, 21 और 22 मई को फरीदाबाद और गुरुग्राम में लू चल सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 23 से 26 मई तक दिल्ली में आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हालांकि, इन तीनों ही दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के करीब दर्ज किए जाने का अनुमान है।