home page

Monsoon Weather : मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब इस तारीख को करेगा एंट्री

Monsoon 2025 Update : देश के अधिकांश राज्यों में प्रचंड़ गर्मी पड़ रही है। सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून को लेकर अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। आईये नीचे खबर में जानते हैं किस राज्य में किस दिन आएगा मानसून - 

 | 
Monsoon Weather : मॉनसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब इस तारीख को करेगा एंट्री

HR Breaking News - (Monsoon 2025 Update)। देशभर में गर्मी भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं, कुछ क्षेत्रों में लू का भी कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच सभी मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार यूं तो भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मानसून की शुरूआत सबसे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह से शुरू हई है। जो कि बंगाल की खाड़ी का एक हिस्सा है। श्रीलंका और मालदीव्स जैसे देश होते हुए अब मॉनसून का इंतजार भारत के बाकी हिस्‍सों में बेसब्री से हो रहा है। 


आमतौर पर देश में सबसे पहले मानसून केरल (kerala monsoon) में पहुंचता है और इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में दस्तक देता है। केरल में मानसून मई के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत में एक्टिव होता है। लेकिन इस बार केरल के अलावा एक और हिस्‍से में समय से पहले ही मानसून दस्तक देने वाला है। बता दें कि यह साल 2009 के बाद पहली बार होगा। 

भारत के किस राज्य में कब होगी मानसून की एंट्री? 

IMD ने बीते दिनों अगले दो सप्ताह के लिए बरसात की भविष्यवाणी की है। इसके अनुसार केरल में मानसून की शुरुआत 22 से 28 मई के बीच शुरू होने की संभावना  है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार केरल में 25 से 27 मई के बीच ही मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है। 

यह खुशखबरी देश के सुदूर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के लिए भी है। मौसम विभाग (Mausam Update) के अपडेट के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में मॉनसून समय से पहले यानी 28 मई को ही दस्‍तक देने वाला है। केरल की ही तरह सामान्‍यतौर पर नॉर्थ ईस्ट में भी मानसून (Monsoon Latest Update) की एंट्री 5 जून तक होती है हालांकि, पिछली बार 30 मई को ही क्षेत्र में मॉनसून ने दस्तक दे दी थी। बताया जा रहा है कि इस साल और तेजी से यहां पर मॉनसून के पहुंच सकता है। 

कई वेदर सिस्टम एक्टिव - 

इस साल मॉनसून (monsoon Update) अगर तेजी से आगे बढ़ रहा है तो उसके लिए स्‍थानीय सिस्‍टम के साथ-साथ ग्लोबल सिस्टम भी अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। पूरे मॉनसून महीने में एल नीनो सिस्टम जिसको ENSO कहा जाता है के साथ-साथ Indian Ocean Dipole (IOD) के भी न्यूट्रल रहने की भविष्यवाणी की गई है। 


 यह दोनों सिस्टम समुद्र के तापमान पर निर्भर करते हैं. इनके फेवरेबल रहने की वजह से सिर्फ साउथ और नॉर्थ ईस्ट के अलावा देश के बाकी हिस्सों में भी मॉनसून न सिर्फ बेहतर रहेगा बल्कि इसके जल्दी सक्रिय होने की भी उम्‍मीदें हैं। 

यूपी में गर्मी का कहर - 

उत्‍तर भारत के अधिकांश राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश (UP Mausam) का बांदा जिला सबसे गर्म रहा है। यूपी में तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है।  इसके साथ ही यूपी में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।


शुक्रवार को  बांदा में दिन का तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में रविवार तक भीषण लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD weather Update) के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है, जो पूरे देश में दिन का सबसे ज्यादा तापमान रहा था।   

मौसम विभाग ने दी सलाह - 

पिछले कई दिनों से तापमान (Tempreature Update) में बढ़ौतरी होने से राज्य के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। झांसी में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके बाद फुरसतगंज और वाराणसी (44 डिग्री), सुल्तानपुर (43.8 डिग्री) और आगरा (42.8 डिग्री) का स्थान रहा है, लखनऊ में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 


मौसम विभाग (Weather Update) के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्‍नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में हीटवेव चलने की संभावना है। राज्य सरकार ने संबंधित जिला प्रशासन को आवश्यक सावधानी बरतने और निवासियों को लू से बचाने के लिए उपाय लागू करने का निर्देश दिया है। रात का तापमान भी अधिकतर जगहों पर सामान्य से अधिक रहा है।
 

News Hub