Monsoon Weather : मॉनसून ने फिर पकड़ ली रफ्तार, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल
weather update : देश में इस बार मानसून ने आठ दिन पहले यानी 24 मई को केरल में दस्तक दे दी थी। इसके बाद तेज रफ्तार से आगे बढ़ा है। लेकिन बीते कई दिनों से इसकी गति पर ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। आईये जानते हैं -

HR Breaking News - (Monsoon Update)। मौसम विभाग ने हाल ही में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुस्त पड़ चुका मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
देश में समय से पहले मानसून (monsoon Weather) के आने के बाद भी यह अभी तक सभी राज्यों में नहीं पहुंचा है, जिससे देश के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है और कई इलाकों में लू की भी स्थिति बनी हुई है। लेकिन अब जल्द ही लू से राहत मिलने वाली है। मानसून बकी बचे हिस्सों में पहुंचने वाला है और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू होने वाली है।
कहां पहुंचा मानसून -
IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर बन रहे मौसम सिस्टम की वजह से मानसून को अनुकूल बना रही हैं, जिससे मानसून (monsoon Update) तेजी से देश के बाकी हिस्सों को कवर कर लेगा और झमाझम बारिश होगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार, मानसून महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में आगे बढ़ रहा है और जून के अंत तक देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लेगा। बंगाल की खाड़ी में बने अनुकूल स्थितियों के कारण यह संभावना बनी है।
जून में यहां होगी ज्यादा बारिश -
मई के महीने में बारिश का सिलसिला जारी रहा। लेकिन इसके बाद जून महीने के शुरूआत से ही भीषण (Weather Update) गर्मी और लू का कहर देखने को मिला है और बीते 15 दिनों में काफी कम बारिश हुई है। जून शुरुआत में बारिश औसत से 31 फीसदी कम रही है, हालांकि अब जून के बाकी दिनों में औसत से ज्यादा बारिश होने की आशंका है।
जिससे फसलों की बुवाई और जलाशयों की स्थिति सुधर सकती है। मौसम विभाग मुताबिक, इस हफ्ते मध्य भारत में बारिश का दायरा बढ़ा है। वहीं, अगले 10 दिनों में गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
देश के लिए अहम है मानसून -
भारत देश के लिए मानसून बेहद आवश्क है। क्योंकि 135 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश में अनाज उत्पादक उत्तरी राज्यों को, जो हाल के दिनों में भीषण लू का सामना कर रहे थे, अब आने वाले दिनों में यहां जोरदार बारिश होने वाली है। देश की कृषि का बड़ा हिस्सा मानसून (monsoon Update) की बरसात पर निर्भर है। वहीं, इस बारिश से गर्मी से तो राहत मिलती ही है बल्कि फसलों को भी फायदा होता है। इसलिए मानसून कृषि के लिए सबसे महत्पूर्वण है।