Monsoon Weather : मॉनूसन ने पकड़ ली रफ्तार, उत्तर भारत में इस तारीख से शुरू होगी बारिश
Monsoon 2025 : देश के 17 से ज्यादा राज्यों को मानसून ने कवर कर लिया है। परंतु काफी दिनों से इसकी गति पर ब्रेक लगा हुआ है। इस वजह से उत्तर भारत के राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लेकिन हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए इसके आने की तारीख की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं -
HR Breaking News - (Monsoon weather)। देश में इस साल (2025) में समय से पहले ही मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दे दी थी और अन्य राज्यों में भी तेजी से पहुंचा है। मानसून की शुरूआती गति को देखकर यह लग रहा था कि यह बहुत जल्दी पूरे देशभर को कवर कर लेगा। लेकिन 29 मई से मानसून पर ब्रेक लग गया। इसके बाद उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हुई है और भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसा नहीं है कि मानसून फिर से सक्रिय ही नहीं होगा।
मौसम विभाग (weather update) ने मानसून को लेकर हाल ही में बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है और यह समय से पहले 25 जून तक दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में पहुंच जाएगा।
सबसे पहले इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून -
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हाल ही में बन रहे नए वेदर सिस्टम की वजह से मानसून (Monsoon 2025) को मजबूती मिली है और यह फिर से सक्रिय हुआ है। अगले कुछ ही दिनों में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है और 29 मई तक मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर तक जा पहुंचा है। हालांकि, यह 28 से 29 मई से 10 से 11 जून तक रुका रहा और फिर से एक्टिव हो गया है और तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
मई के महीने में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से रूक रूककर बारिश होती रही है, जिसकी वजह से ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ है और ना ही लू चली है। लेकिन जून की शुरूआत से ही बरसात में कमी आई है। इससे तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हुई है और गर्मी ने कहर बरपाया है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक, अब मानसून 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के बाकी बचे हिस्सों तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों को कवर कर लेगा।
इस तारीख को दिल्ली में पहुंचेगा मानसून -
मौसम विभाग (weather update) ने 19 जून से 25 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानिकों ने कहा कि मानसून के 27 जून की सामान्य शुरुआत की तारीख से पहले 22 से 23 जून तक दिल्ली में दस्तक देगा।
मई में मौसम विभाग (IMD Weather) ने अपडेट जारी किया था कि भारत में जून-सितंबर मानसून के मौसम के दौरान 87 सेंटीमीटर की दीर्घ अवधि औसत साला का 106 फीसदी प्राप्त होने की संभावना है। इस 50 सालीय औसत के 96 और 104 फीसदी के बीच बारिश को ‘सामान्य’ माना जाता है।
इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश -
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के आस-पास के इलाकों, पूर्वोत्तर और बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। पंजाब, हरियाणा (Punjab-Haryana Mausam), केरल और तमिलनाडु के कुछ अलग-अलग इलाकों में भी अति भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
