home page

Monsoon Weather : मॉनसून की रफ्तार हुई कम, इस तारीख को फिर से होगा सक्रिय

Monsoon 2025 : देश के विभिन्न राज्यों में इस समय बारिश का दौर चल रहा है। 17 राज्यों में मानसून की भारी बारिश हुई है वहीं, कई राज्यों में प्री मानसून की बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।  IMD ने इन राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईये जानते हैं - 
 
 | 
Monsoon Weather : मॉनसून की रफ्तार हुई कम, इस तारीख को फिर से होगा सक्रिय

HR Breaking News - (Monsoon Weather)। देशभर में मौसम बदला हुआ है। इस बार 16 साल बाद मानसून तय समय से पहले आया है। लेकिन अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक बार फिर मानसून को रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा। 

IMD का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र बनने की आशंका है, जिससे मानसून दोबारा एक्टिव होगा। इसके बाद देश के अन्य राज्यों में मानसून पहुंचेगा। दरअसल, इस साल मानसून (Monsoon Weather Update) ने 24 मई को केरल में पहुंच गया था। यहां पर जोरदार बारिश दर्ज की गई है। 

अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मानसून - 

मौसम विज्ञानिकों ने बताया है कि पश्चिमी दिशा में मानसून की उत्तरवर्ती सीमा 26 मई से मुंबई पर अटकी हुई है और पूर्वी शाखा 29 मई से पश्चिम बंगाल के बालूरघाट के पास रूकी हुई है। मौसम विभाग (weather Update) ने साफ कर दिया है कि अगले एक हफ्ते तक मानसून की कोई बड़ी प्रगति की संभावना नहीं है। अब मानसून की दोबारा सक्रियता की उम्मीद बंगाल की खाड़ी में किसी प्रणाली के बनने के बाद ही है।

 कितनी होगी बारिश - 

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने बताया है कि कमजोर मानसूनी दौर अगले सप्ताह के मध्य तक जारी रह सकता है। इस दौरान उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां और पूर्वोत्तर भारत में बची हुई नमी से कुछ बारिश होती रहेगी, जिससे देशभर की दैनिक बारिश में बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी। हालांकि पश्चिमी घाट और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत जहां मानसून (Monsoon Weather) की सबसे पहली बारिश होती है, वहां बहुत कम बारिश होने वाली है। 

किस दिन से तेज होगा मानसून - 

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में अगले सप्ताह एक मानसूनी प्रणाली बनने की आशंका है। इसका शुरुआती रूप एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 10 जून के आसपास दिखाई देगा। 48 घंटे बाद यह मजबूत और संगठित होगा। मानसून की दोबारा सक्रियता ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना से शुरू होकर महाराष्ट्र तक 12 से 14 जून के बीच जा पहुंचेगी। 


मानसून (Monsoon Weather Update) की धाराएं धीरे-धीरे पश्चिमी तट के साथ फिर से एक्टिव होंगी, जिसमें केरल, तटीय कर्नाटक, गोवा और कोंकण क्षेत्र शामिल हैं। यह वापसी क्रमिक रूप से होगी, लेकिन मजबूत होगी।

यूपी और राजस्थान में किस दिन से शुरू होगी बारिश - 

IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में कई दिनों तक मानसून सुस्त रहेगा। हालांकि पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून के बाद फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा और देश के बाकी हिस्सों को कवर कर लेगा। 11 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम बनेगा, जो मानसून को मजबूत करने में मदद करेगा। साथ ही देश के उत्तरी भागों में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होंगी। मानसून (Monsoon 2025) के जुलाई के मध्य तक उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।  

जानिये किस राज्य में कितनी होगी बारिश - 

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 7 दिनों तक दौरान मूसलाधार बरसात होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 4 जून को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अति भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।


पश्चिमी विक्षोभ के साथ कई चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (punjab Haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी।


 केरल और तटीय कर्नाटक में मध्यम से जोरदार बरसात होने की आशंका है खासकर 4 जून को तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश होगी।