hrbreakingnews.com

Moong Price Today: किसानों के लिए मुंग बने फायदे का सौदा, 18 दिन में 63 हजार टन आवक

 
Moong Price Today: किसानों के लिए मुंग बने फायदे का सौदा, 18 दिन में 63 हजार टन आवक

Moong Bhav Today: राजस्थान में मूंग के बाजार का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. पिछले कुछ सालों में किसानों का रुझान ग्वार से हटकर मूंग की तरफ ज्यादा है. क्योंकि किसी उपज मंडियो में मूंग का भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल और उससे ऊपर बना रहता है. इसलिए किसानों के लिए मूंग की फसल फायदे का सौदा बन गई है. जबकि ग्वार के मुकाबले मूंग का उत्पादन भी ज्यादा होता है. प्रदेश की कृषि उपज मंडियो में 1 से 18 सितंबर के बीच 63000 टन मूंग की आवक हुई है. जो पिछले साल से काफी ज्यादा है. 

2026 27 सीजन के लिए मूंग का एमएसपी 8780 रुपए प्रति क्विंटल है. प्रदेश की मंडियो में अभी मूंग का भाव औसत भाव एमएसपी से नीचे चल रहा है. वही हरियाणा में 1 अक्टूबर से 38 मंडियो में मूंग की सरकारी खरीद शुरू होने वाली है. क्योंकि सिरसा जिला और इसके आसपास के क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर मूंग की खेती करते हैं. इस लेख में हम आपको हरियाणा और राजस्थान की मंडियो में मूंग के ताजा भाव से अवगत करवाने जा रहे हैं.

मूंग के भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

मंडी नाम भाव
गंगानगर 8320
ऐलनाबाद 8350
पदमपुर 8065
बीकानेर 8051
सूरतगढ़ 7955
गजसिंहपुर 8170
आदमपुर 6620
गोलूवाला 8060
सिवानी 7700
विजयनगर 8369
अनूपगढ़ 8500
घड़साना 8600
नोहर 8430
पीलीबंगा 7901

नोट: मंडी भाव फसल की क्वालिटी, नमी, आवक और बोली के अनुसार बदल सकते हैं। ऊपर दिए गए भाव आपकी उपलब्ध मंडी सूची के अनुसार हैं।