home page

MP ka Mausam : मध्यप्रदेश के इन जिलों में फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 2 दिन इन इलाकों में आंधी के साथ झमाझम बारिश

Mausam Update - मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। बताया गया है कि तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। आइए नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

 | 
MP ka Mausam : मध्यप्रदेश के इन जिलों में फिर बिगड़ेगा मौसम, अगले 2 दिन इन इलाकों में आंधी के साथ झमाझम बारिश

HR Breaking News (नई दिल्ली)। मध्य प्रदेश में एकबार फिर मौसम (Madhya Pradesh Weather) बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 और 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 


IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इस रिपोर्ट में जानें मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज... 

Sona Chandi ka rate : सोना हो गया 74 हजार के पार, चांदी में भी तगड़ी तेजी, फटाफट चेक करें गोल्ड और सिल्वर के भाव

मौसम विभाग (weather Update) के मुताबिक, 22 अप्रैल से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। यही नहीं एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर एक्टिव है। इससे प्रेरित एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर मौजूद है। असम के मध्य भागों पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। मौजूदा वक्त में मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ भी नजर आ रही है। इसका असर मध्य भारत पर भी नजर आएगा। 

मौसम विभाग की मानें तो इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 20 और 21 अप्रैल के दौरान गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। खासकर इंदौर, उज्जैन, धार, और गुना जिले के विभिन्न इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में 21 अप्रैल को मौसमी गतिविधियां चरम पर होंगी। 

मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों 21 अप्रैल को गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

SBI ने कर दी किसानों की मौज, बिना किसी गारंटी के मिलेगा 3 लाख रुपये का लोन


IMD का कहना है कि अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण मौसम बदल रहा है। हालांकि 24 अप्रैल से सूबे में एकबार फिर भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखे जाने की आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलेगा। दोनों राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। 
 

News Hub