MP Mausam : नया वेदर सिस्टम एक्टिव, इस दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update : देश के लगभग सभी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है और पिछले काफी दिनों से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है जिसकी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है और उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के ताजा अपडेट के अनुसार हाल ही में नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से कई जगहों पर झमाझम बरसात होगी।
HR Breaking News - (MP Mausam Update)। मानसून की वापसी होने के बाद जहां देश के कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही हैं। वहीं, कुछ राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। हाल ही में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से कई राज्यों में गलत चमक के साथ हल्की व मध्यम बारिश होगी।
मौसम विभाग (Mausam update) के ताजा अपडेट के अनुसार मध्य प्रदेश में किसी मजबूत मौसमी सिस्टम के नए होने से मौसम में अचानक बदलाव आया है। जिस दिन और रात के तापमान में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है तापमान घटने से घरटे हैं ठंडी होने लगी हैं और सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (kal ka mausam) के मुताबिक 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 14 अक्टूबर को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, जिसके चलते आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और झमाझम बारिश हो सकती है।
MP में सर्दी की शुरूआत -
अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh mausam) में सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। तापमान गिरने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। अक्टूबर में आमतौर पर दूसरे पखवाड़े से ठंड की शुरुआत होती है। लेकिन इस बार समय से पहले ही सर्दी की शुरुआत हुई है। वही मानसून (monsoon update) ने भी समय से पहले दस्तक दी थी और भारी बारिश हुई इस बार मौसम में बड़ा बदलावआया है।
यहां रहा सबसे कम तापमान -
बीते 24 घंटे में राजगढ़ में 15 पॉइंट 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान (Rajgarh temperature) रिकार्ड किया गया है जबकि भोपाल में 18 डिग्री के आसपास तापमान रहा है।पचमढ़ी, बैतूल और दतिया में भी सामान्य से काफी कम तापमान दर्ज हुआ है।
इस दिन होगी झमाझम बारिश -
मौसम विभाग (aaj ka mausam) की नई रिपोर्ट के अनुसार 11 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 14 अक्टूबर से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते अलग-अलग इलाकों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी और मौसम (IMD rain alert) सुहावना बना रहेगा। इस दौरान हल्की हवा भी चलेगी जिससे सर्दी बढ़ सकती है।
तीन साल बाद टूटा रिकॉर्ड -
दरअसल, तीन सालों के बाद अक्टूबर के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान (temperature update) में इतनी भारी गिरावट देखने को मिली है और समय से पहले ही सर्दियों की शुरुआत हो गई है। इस बार मौसम में बड़ा बदलाव आया है।
3 वर्षों के बाद अक्टूबर के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है। मौसम विभाग (Mausam Update) में शनिवार को शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। हालांकि, 13 अक्टूबर के बाद बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो सकता है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून 15 जिलों से पहले ही विदाई ले चुका है और जल्द ही बाकी इलाकों से भी वापस चला जाएगा। इसके बाद से तगड़ी ठंड की शुरुआत होगी।
