hrbreakingnews.com

Sarso khal Bhav 21 November 2026 : सरसों खल का भाव 4 हजार पार, आज फिर बढ़े रेट

 
Sarso khal Bhav 21 November 2026 : सरसों खल का भाव 4 हजार पार, आज फिर बढ़े रेट

HR Breaking News - Sarso khal Bhav 21 November 2026 : सरसों खल के भाव में लगातार इजाफा हो रहा है। सरसों तेल व सरसों के भाव में इजाफे का असर सरसों खल पर भी दिख रहा है। 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल को सरसों खल का रेट पार कर गया है। सरसों तेल के भाव में इजाफा हो रहा है। सरसों की कीमतों में इसी प्रकार तेजी देखने को मिलेगी, क्योंकि अभी एक सीजन सरसों की नई फसल को मंडी में आने में समय लगेगा। 


खल के रेट बढ़ने से क्या होगा असर (Sarso khal ka rate)
अगर सरसों की खल के रेट ऐसे ही बढ़ते हैं तो इससे पशु पालकों के लिए पशु पालन की लागत बढ़ेगी। सरसों की खल महंगी होगी तो डेयरी प्रोडक्ट्स पर इसका असर दिख सकता है। वहीं, सरसों की खल का विकल्प भी किसान अपना सकते हैं, हालांकि अन्य चारा के भी रेट बढ़ रहे हैं। इससे आगे महंगाई लोगों को परेशान कर सकती है। 

सरसों की बिजाई का ग्राफ

सरसों के भाव में तेजी है, ऐसे में माना जा रहा था कि बुआई का रकबा तेजी से बढ़ेगा, लेकिन अब तक 10-15 दिन पीछे बुआई चल रही है। अल नीनो का प्रभाव भी किसानों पर देखने को मिल रहा है। सीजन के दौरान सरकार की तरफ से एमएसपी भाव 6613 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन भाव इससे ऊपर बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अब जैसी तेजी तो देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन भाव कुछ अधिक ही मिल सकते हैं। 

सरसों का मंडी भाव

मंडी नाम भाव बदलाव
जयपुर 10,250 +200
भरतपुर 10,000 +348
हिसार 8,300 +100
अशोकनगर 8,300 +500
ग्वालियर 8,500 +100
सुमेरपुर 10,040 +20
चरखी दादरी 10,300 +375
दिल्ली 10,000 +100

  
  


सरसों का सलोनी प्लांट भाव

प्लांट नाम भाव बदलाव
शमसाबाद 11,400 +300
दिग्नेर 11,400 +300
अलवर 11,425 +325
मुरैना 11,400 +300
कोटा 11,400 +300

सरसों तेल भाव (₹/10 किलो)

स्थान भाव
जयपुर एक्सपेलर 1,995
दिल्ली एक्सपेलर 2,030
चरखी दादरी एक्सपेलर 2,010
भरतपुर एक्सपेलर 2,080
जयपुर कच्ची घानी 2,025
भरतपुर कच्ची घानी 2,100
अलवर कच्ची घानी 2,050

क्या चल रही है सरसों खल की कीमत (₹/क्विंटल)

स्थान भाव
जयपुर 4,050
भरतपुर 4,225
सुमेरपुर 4,100
चरखी दादरी 4,080
मुरैना 4,100
अलवर 4,050
गोयल कोटा 4,050


 

Sarso Khal Rate FAQs