Mustard mandi bhav: राजस्थान की मंडियों में उछले सरसों के रेट, 6 महीने में 78.5 लाख टन आवक
Sarso Mandi bhav Today: राजस्थान की प्रमुख मंडियों में 16 सितंबर को सरसों के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिली. टोंक मंडी में सरसों 50 रुपये, मालपुरा में 70 रुपये, निवाई में 60 रुपये, जयपुर में 80 रुपये और कोटा में 60 रुपये प्रति क्विंटल तेज रही. बूंदी में भी 50 रुपये और गंगानगर में 75 रुपये की तेजी दर्ज की गई.
मार्च से अगस्त 2026 तक देश की मंडियों में कृषि जिंसों की करीब 78.5 लाख टन आवक हुई. सीजन के शुरुआती दो महीनों में मंडियों में अच्छी आवक रही. मार्च में करीब 19 लाख टन और अप्रैल में सबसे ज्यादा 20 लाख टन कृषि उपज मंडियों में पहुंची. इसके बाद मई से आवक का आंकड़ा लगातार नीचे आने लगा. मई में करीब 15.5 लाख टन, जून में 10 लाख टन और जुलाई में 7 लाख टन आवक रही. अगस्त आते-आते मंडियों में आवक घटकर करीब 6.5 लाख टन रह गई.
सीजन बीत जाने के बाद मंडियो में सरसों की आवक सीमित हो रही है. तेजी आने के पीछे इसका भी एक कारण बताया जा रहा है. हालांकि खाद्य तेल की डिमांड बढ़ने के कारण सरसों के भाव में रोजाना उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके अलावा दौसा मंडी में सरसों 55 रुपये तेज रही, जबकि गोयल प्लांट में 80 रुपये और कोटा गोयल प्लांट में 75 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही. राजस्थान की मंडियों में सरसों के आज के भाव इस प्रकार रहे.
सरसों मंडी भाव, Sarson Rate Today (रुपये प्रति क्विंटल)
| मंडी नाम | सरसों भाव |
| मालपुरा | 5620-6100 |
| कोटा | 5600-6120 |
| गंगानगर | 5700-6300 |
| निवाई | 5500-5980 |
| नोहर | 7450-7950 |
| चरखी दादरी | 5650-6200 |
| जैतसर | 7540-7566 |
| टोंक | 5450-5820 |
| श्री विजयनगर | 7063 |
| कोटा गोयल प्लांट | 5750-6380 |
| सिरसा | 7500-7852 |
| बूंदी | 5480-5980 |
| गोयल प्लांट | 5800-6450 |
| दौसा | 5400-5950 |
| जयपुर | 5750-6250 |
