सरसों का भाव 11 अक्टूबर 2026 : सरसों की कीमत में हल्की गिरावट, तेल के रेट वहीं के वहीं
सरसों का भाव 11 अक्टूबर 2026 : सरसों की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, लेकिन तेल के रेट वहीं बने हुए हैं। सरसों की कीमतों में आगे तेजी का ही अनुमान है। वहीं, आवक इन दिनों बहुत कम है। सरसों तेल मिल मालिक बाजार में सरसों की आवक कम व डिमांड ज्यादा होने के चलते अच्छी कीमत दे रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
HR Breaking News (Sarso ka bhav 11 October 2026) सरसों की कीमतों में तेजी का सिलसिला थोड़ा मंदा पड़ा है। नवरात्र के समय में सरसों की कीमत में हल्की गिरावट आई है। वहीं, सरसों का तेल भाव रिटेल में 200 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है। सरसों के भाव में तेजी बने रहने की उम्मीद है। सरसों की कीमत एमएसपी से कहीं ज्यादा चल रही है। सरसों की कीमतों को लेकर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रेट 9000 को भी पार कर सकते हैं।
सरसों की बिजाई का समय, अभी नई सरसों आने में समय (Sarso ki kimat)
सरसों की बिजाई (Sarso ki bijai) का समय आ चुका है। इन दिनों किसान बाजार से सरसों का बीज खरीद रहे हैं। सरसों के दाम जिस प्रकार से तेज बने हुए हैं, उम्मीद है किसान इस बार सरसों की बिजाई अधिक क्षेत्र में कर सकते हैं। यानी की सरसों का रकबा इस बार बढ़ सकता है। सरसों की कीमत 2026 में मंडी में एमएसपी (Sarso ka MSP Bhav) से ऊपर ही बनी रही थी। इसके पीछे का कारण यह है कि सरसों के तेल की डिमांड ज्यादा रही है। सरसों का तेल इसलिए भी ज्यादा मांग वाला बना हुआ है, क्योंकि पाम ऑयल का आयात प्रभावित है। ऐसे में भारतीय बाजार में उसकी भरपाई भी सरसों के तेल से ही की जा रही है। सरसों के तेल की कीमत 200 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है।
| देश की अलग-अलग मंडियों में सरसों की कीमत (Sarso ka Bhav 11 October 2026) | |
|---|---|
| मंडी | भाव |
| एलनाबाद मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8151 रुपये प्रति क्विंटल |
| संगरिया मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8229 रुपये प्रति क्विंटल |
| नोहर मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8400 रुपये प्रति क्विंटल |
| गंगानगर मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8351 रुपये प्रति क्विंटल |
| सिरसा मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8391 रुपये प्रति क्विंटल |
| सुरतगढ़ मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 7983 रुपये प्रति क्विंटल |
| आदमपुर मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8530 रुपये प्रति क्विंटल |
| पीलीबंगा मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8150 रुपये प्रति क्विंटल |
| रावतसर मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8245 रुपये प्रति क्विंटल |
| गोलुवाला मंडी में 10-11 अक्टूबर को सरसों का भाव | 8349 रुपये प्रति क्विंटल |
