home page

sarso ka bhav : सरसों के भाव सातवें आसमान, जानिये देशभर की मंडियों में सरसों का ताजा रेट

Mustard Price today : सरसों के भाव अब बेलगाम होते जा रहे हैं। दिन-प्रतिदिन सरसों के भाव में हो रही बढ़ोतरी अगले कई दिनों तक जारी रहने की संभावना है। देश के प्रमुख मंडियो में सरसों के भाव की बात करें तो सरसों के रेट (sarso price today) इसके एमएसपी से काफी ऊपर चल रहे हैं। आइये जानते हैं किस मंडी में क्या चल रहे हैं सरसों के लेटेस्ट रेट

 | 
sarso ka bhav : सरसों के भाव सातवें आसमान, जानिये देशभर की मंडियों में सरसों के आज के भाव

Hr Breaking News (sarso rate) : पिछले कई दिनों से सरसों के रेट में हो रही बढ़ोतरी ने अब और गति पकड़ ली है। इससे किसानों को सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (mustard minimum support price) से ऊपर अपनी सरसों बेचने का अवसर मिल रहा है। हालांकि पहले ही यह संभावना जताई जा रही थी कि दिसंबर में माह में सरसों के रेट सातवें आसमान पर होंगे। 
ठीक उसी चाल पर सरसों का भाव (sarso ka bhav) दिखाई दे रहा है। किसानों की ओर से सरसों के रेट अभी और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। सीजन के शुरू में किसानों को सरसों को कम भाव पर बेचना पड़ा था लेकिन अब कई किसान स्टॉक की गई सरसों को ऊंचे रेट (mustard price) पर सरसों बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। 

 

MSP से ऊपर बिक रही सरसों

 

सरसों का भाव (mustard price hike) उसकी गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इस समय देश की कई मंडियों (mandi bhav) में किसानों को सरसों का भाव MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य 5650 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक मिल रहा है।

 

सरसों का रेट प्रति क्विंटल (mustard rate)

 

राजस्थान और यूपी सहित कई राज्यों में  सरसों के भाव 6500 रुपये (sarso ka taja bhav) प्रति क्विंटल से भी ऊपर पहुंच गए हैं। सरसों का न्यूनतम भाव ही एमएसपी को क्रोस कर गया है, अधिकतम भाव तो और भी ज्यादा पहुंच चुके हैं। रबी सीजन प्रमुख तिलहन फसल सरसों को राजस्थान में सबसे ज्यादा उगाया जाता है। यहां पर भी सरसों का रेट 6250 रुपये (mustard latest price) प्रति क्विंटल के करीब है। सरसों की बढ़ती कीमतों का असर सरसों तेल (sarso tel price) पर भी पड़ा है, इसके रेट भी हाई होते जा रहे हैं।

 

राजस्थान की मंडियों में सरसों का ताजा भाव (sarso ka bhav rajasthan)

 

मंडी का नाम न्यूनतम अधिकतम
मंडावरी 6037 6486
बरन 6021 6063
बूंदी 6076 6098
डूडू 6110 6307
सूरतगढ 6088 6100
कोटा 6117 6207
प्रतापगढ़ 6109 6136
सूरजगढ 6256 6259
मदनगंज 6225 6358
 
 

 

 

उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों का ताजा रेट (sarso ka bhav UP)

फतेहपुर सीकरी 6156 6308
लखीमपुर 6208 6226
वाराणसी 6045 6230
अलीगढ़ 6015 6189
हरदोई 6107 6057
 

 

 

अन्य राज्यों की मंडियों में ऐसे रहा सरसों का भाव

अनाज मंडी न्यूनतम अधिकतम
गोरखपुर (मध्य प्रदेश) 6106 6160
कटनी (मध्य प्रदेश) 6208 6255
सीहोर (मध्य प्रदेश) 6080 6110
हिसार (हरियाणा) 6230 6335
उनावा (गुजरात) 6090 6100
कलोल (गुजरात) 6131 6156
 

 

नोट : सभी मंडियों के भाव रुपये प्रति क्विंटल में हैं।