hrbreakingnews.com

Sarso Bhav November 2026 : सरसों की कीमत का नया रिकॉर्ड, प्लांट सरसों भाव 11 हजार पार, मंडी में 10 हजार कीमत

 
Sarso Bhav November 2026 : सरसों की कीमत का नया रिकॉर्ड, प्लांट सरसों भाव 11 हजार पार, मंडी में 10 हजार कीमत

Sarso Bhav 18 November 2026 : सरसों की कीमतों ने आज बाजार की बड़ी तस्वीर पेश की है। सरसों का बाजार भाव एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। सरसों में लगातार तेजी का जोर बरकरार है और रोजाना रेट लगभग बढ़ रहे हैं। प्लांट में सरसों 250 रुपए तक महंगी हुई है तो मंडी में भी सरसों की कीमत ₹200 तक बढ़ी है। सरसों के भाव आज अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। सरसों की कीमत में इजाफा बने रहने की ही उम्मीद जताई जा रही है। 


पहली बार 10000 पर मंडी में पहुंचा सरसों भाव (Sarso Bhav 18 November 2026)  
 

सरसों की कीमत पहली बार मंडी में 10000 रुपए प्रति क्विंटल के आंकड़े पर पहुंची है। यह आंकड़ा जयपुर मंडी में देखने को मिला है, जहां 75 रुपए बढ़कर सरसों ₹10000 प्रति क्विंटल पहुंच गई है। दूसरी तरफ प्लांट में भी सरसों पहली बार 11000 को क्रॉस कर गई है। अलवर प्लांट में 150 रुपए बढ़कर सरसों 11050 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। 

क्यों आ रही है सरसों के भाव में तेजी (Sarso rate today)
 

सरसों की कीमत में तेजी तेल की बेहतर मांग, प्लांट की सक्रिय खरीद और प्रोसेसिंग की नियमित जरूरत के चलते आ रही है। बाजार में सरसों की डिमांड लगातार बनी हुई है तो स्टॉक लगातार कम हो रहा है। सरसों की उपलब्धता बहुत सीमित है और अल नीनो का प्रभाव भी इसके लिए एक फैक्टर माना जा रहा है। सरसों सीजन के समय सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक में बिकी थी।

उस समय भी ज्यादातर सरसों की खरीद प्राइवेट प्लेयर के द्वारा की गई थी जबकि सरसों का न्यूनतम समर्थन मुल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल था। वहीं, किसानों को उस समय भी 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिले थे। अब बाजार में सरसों की आवक बेहद कम है, जिसकी वजह से भाव अच्छे मिल रहे हैं। 

कब तक रह सकती है तेजी (sarso bhav Hike)
सरसों की कीमतों में तेजी बने रहने की उम्मीद है। बाजार का रुख फिलहाल सकारात्मक देखा जा रहा है। जब तक प्लांट की मांग और तेल, खल की कीमत मजबूत बनी रहेगी, सरसों की कीमत लगातार इसी तरह उंचे पर दिखाई देगी। ऊंचे भाव में मुनाफा वसूली के लिए बिकवाली भी हो सकती है, लेकिन अभी नई फसल आने में काफी समय लगेगा। ऐसे में सरसों की कीमतों में तेजी का सिलसिला बरकरार रह सकता है 


सरसों का मंडी भाव 

मंडी 17-Nov 18-Nov बदलाव
जयपुर 9925 10000 +75
भरतपुर 9500 9555 +55
दिल्ली 9700 9700 +0
च. दादरी 9750 9800 +50
सुमेरपुर 9870 9900 +30
मुरैना 9100 9300 +200

   
 सरसों का प्लांट भाव 

प्लांट 17-Nov 18-Nov बदलाव
कोटा 10850 11000 +150
मुरैना 10850 11000 +150
अलवर 10900 11050 +150
शमशाबाद 10850 11000 +150

 

sarso bhavn FAQs

सरसों की कीमत सबसे ज्यादा किस मंडी में है?  (Sarso Bhav Update)
सरसों की कीमत सबसे ज्यादा जयपुर मंडी में है, जहां ₹10000 प्रति क्विंटल सरसों की कीमत पहुंच चुकी है। 

सरसों की कीमत किस प्लांट में सबसे ज्यादा है? (Sarso Bhav record Update)
सरसों की कीमत सबसे ज्यादा अलवर प्लांट में है, जहां भाव 11050 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है। 

अब तक का सरसों का अधिकतम भाव क्या है? (Sarso Bhav Update today)
सरसों का अब तक तक का अधिकतम मंडी भाव ₹10000 है, जबकि प्लांट भाव 11050 प्रति क्विंटल है।