home page

sarso ka bhav today : सरसों के भाव में कितनी और आएगी तेजी, जानिये सरसों का ताजा भाव

sarso price today : सरसों का भाव अब हर दिन बढ़ता जा रहा है। किसान अब सरसों के भाव से अधिक से अधिक मुनाफा लेना चाहते हैं, ऐसे में ये भी सोचा जाने लगा है कि सरसों के दाम (sarso price 19 july) अभी और कितने बढ़ेंगे। सरसों के रेट में हो रही बढ़ौतरी से आगे की स्थिति भी साफ हो गई है। आइये जानते हैं सरसों के लेटेस्ट रेट सहित आगे के भाव का आंकड़ा।

 | 
sarso ka bhav today : सरसों के भाव में कितनी और आएगी तेजी, जानिये सरसों का ताजा भाव

HR Breaking News - (sarso ka rate)। इस समय सरसों के दाम कुछ इस तरह से ट्रेंड कर रहे हैं कि अधिकतर किसान कंफ्यूज हो गए हैं कि वे सरसों को वर्तमान भाव पर बेचें या इनके और बढ़ने का इंतजार करें। फिलहाल कई किसान आगामी समय में सरसों के रेट (mustard price today) और बढ़ने की उम्मीद में सरसों को स्टॉक करने लगे हैं तो कई सरसों को अभी के भाव पर बेचना सही समझ रहे हैं। खबर में जानिये इस समय सरसों (sarso price update) का क्या भाव चल रहा है और आगामी समय में इसमें कितनी तेजी आएगी। इस पर एक्सपर्ट्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।


इस कारण रहा सरसों में उतार चढ़ाव-


सरसों व तिलहन उद्योग से जुडे़ कारोबारियों व विशेषज्ञों के अनुसार इस बार सरसों की अधिक उपज होने के कारण शुरुआती सीजन में सरसों का भाव (sarso rate today ) कम रहे। तब सरसों की आवक भी जोरों पर थी। अब इन महीनों में सरसों की मांग बढ़ने से सरसों की कीमतों (sarso ka bhav) में भी उछाल आ गया।

सरसों तेल के रेट का पड़ेगा सरसों के भाव पर असर-


फिलहाल घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरसों तेल (sarso oil price) व खल की  मांग बढी है। इसका असर सरसों के दामों पर पड़ा है। ये एकदम से हाई हो गए हैं। आने वाले समय में इनमें और तेजी आ सकती है। पेराई के लिए सरसों की मांग भी पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है। यह भी सरसों में तेजी का कारण है। कुछ एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सरसों के भाव (sarso price hike) में इसी तरह से हर साल तेजी व मंदी आती है। जब सरसों का सीजन शुरू होता है तो रेट कम होते हैं और बाद में दाम अधिक हो जाते हैं। 


अभी इतने बढ़ेंगे प्रति क्विंटल सरसों के दाम-


बाजार भाव व कमोडिटी विश्लेषकों का मानना है कि सीजन के शुरू में सरसों के रेट (sarso ka rate) कम मिलने के कारण सरसों को कई किसानों ने स्टॉक कर लिया। इस कारण सरसों (Sarso Price) के दाम हाई हो गए। आगामी कुछ माह में सरसों के भाव (sarso ka bhav) में प्रति क्विंटल पर 1 हजार रुपये की तेजी और आ सकती है। इससे उन किसानों को मुनाफा हो सकता है जो सरसों को स्टॉक कर रहे हैं।


त्योहारी सीजन में हाई हो सकते हैं दाम-


अगले कुछ माह में त्योहारी सीजन और तेल (sarso oil price) मिलों की मांग सरसों के रेट बढ़ाने के अहम साबित हो सकते हैं। अचार कंपनियां भी सरसों व सरसों तेल (sarso tel) की मांग को बढ़ा सकती हैं। इसका असर सरसों के भाव (mustard price hike) पर पड़ सकता है और दाम बढ़कर एमएसपी से काफी ऊपर जा सकते हैं। 


फिलहाल यह है सरसों का भाव-


इस समय सरसों का भाव (sarso rate today) एमएसपी 5950 से करीब 1750 रुपये ऊपर है। ज्यादातर मंडियों (mandi bhav today) में अब प्रति क्विंटल सरसों 6500 से लेकर 6700 रुपये प्रति क्विंटल के अधिकतम रेट पर बिक रही है। कुछ जगह रेट 7 हजार रुपये क्विंटल से भी पार हैं।


उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव -


बरेली मंडी में इस समय सरसों का भाव (Aaj Ka Sarso Ka Bhav) 6673 रुपये क्विंटल है। 
मैनपुरी में सरसों का भाव 6818 रुपये प्रति क्विंटल है।
ग्वालियर में 6715 रुपये प्रति क्विंटल सरसों का रेट है।
ललितपुर मंडी में 6641 रुपये सरसों के दाम (UP sarso price) हो चुके हैं।
मेरठ मंडी में 6454 तो मौदाहा मंडी में सरसों का 6858 रुपये प्रति क्विंटल है।
मैनपुरी में 6768 रुपये प्रति क्विंटल और इटावा मंडी में सरसों का 6658 रुपये प्रति क्विंटल है।


राजस्थान में सरसों का भाव-


जयपुर मंडी में सरसों के दाम (rajsasthan sarso price) 6690 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।
श्रीगंगानगर में 6874 रुपये प्रति क्विंटल तो बस्सी मंडी में 6673 रुपये प्रति क्विंटल सरसों बिक रही है।
मेड़ता में 6512 रुपये व जोधपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso rate 19 july) 6795 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
चिडावा मंडी में सरसों 6657 रुपये क्विंटल हो गई है।
कोटा मंडी में 6768 रुपये प्रति क्विंटल सरसों का भाव चल रहा है।


हरियाणा में सरसों के दाम -


आदमपुर मंडी में 6688 रुपये और सिरसा मंडी (mandi bhav today) में 6795 रुपये प्रति क्विंटल सरसों हो गई है।
ऐलनाबाद मंडी में 6818 रुपये तो हिसार में सरसों भाव 6620 रुपये क्विंटल हो गया है।
रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव 6387 रुपये क्विंटल चल रहा है।

मध्य प्रदेश में सरसों के दाम-


मध्य प्रदेश की काला कैलारस मंडी में सरसों का भाव (MP sarso price) 6658 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। यहां की बैतूल मंडी में 6421 रुपये सरसों का रेट हो गया है।

बिहार में सरसों का भाव-


बिहार की चंपारण मंडी में सरसों का रेट (bihar me sarso ka rate) 7098 रुपये हो चुका है। वहीं किशनगंज मंडी में 6608 रुपये प्रति क्विंटल तो समस्तीपुर मंडी (mandi news) में सरसों का रेट 6425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

महाराष्ट्र में सरसों का रेट-


महाराष्ट्र की बांद्रा मंडी में सरसों 7280 रुपये और मुंबई मंडी में सरसों का रेट  7408 रुपये हो गया है।