hrbreakingnews.com

नागौर मंडी भाव 14 अक्टूबर 2026: जीरा-ईसबगोल में बड़ी मंदी, सौंफ के भाव में तेजी, देखें

 
नागौर मंडी भाव 14 अक्टूबर 2026: जीरा-ईसबगोल में बड़ी मंदी, सौंफ के भाव में तेजी, देखें

Nagaur Mandi Bhav: राजस्थान की नागौर मंडी में कई कृषि जिंसों के भाव जीरा, ईसबगोल, ग्वार, मोठ और मूंग समेत कई फसलों के भाव में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सौंफ और तारामीरा के भाव में तेजी रही। 

जीरा और ईसबगोल में 1500 रुपए तक की मंदी

नागौर मंडी में जीरा का अधिकतम भाव 26000 रुपए से घटकर 25000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया, यानी 1000 रुपए की मंदी दर्ज की गई। ईसबगोल का अधिकतम भाव 17300 रुपए से घटकर 15800 रुपए रह गया, जिससे 1500 रुपए की गिरावट आई। मोठ का भाव 8500 रुपए से घटकर 8000 रुपए हुआ, यानी 500 रुपए की मंदी रही। ग्वार का अधिकतम भाव 7525 रुपए से घटकर 7435 रुपए रह गया, जिससे 90 रुपए की गिरावट आई। चना का भाव 6750 रुपए से घटकर 6700 रुपए और विराट चमकी मूंग का भाव 9300 रुपए से घटकर 9200 रुपए रह गया।

सौंफ में 300 रुपए की तेजी, तारामीरा भी मजबूत

नागौर मंडी में सौंफ का अधिकतम भाव 14000 रुपए से बढ़कर 14300 रुपए हो गया, यानी 300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। तारामीरा का अधिकतम भाव 7200 रुपए से बढ़कर 7250 रुपए पहुंच गया, जिससे 50 रुपए की तेजी दर्ज हुई। दूसरी ओर मूंग का अधिकतम भाव 8700 रुपए से घटकर 8500 रुपए और सिंधी सुवा का भाव 9000 रुपए से घटकर 8800 रुपए रह गया। काला तिल में 200 रुपए और सफेद तिल में 300 रुपए की मंदी रही। 

नागौर मंडी भाव

फसल भाव
विराट चमकी मूंग  8600-9200
मूंग  7800-8500
ग्वार  6800-7435
जीरा 20000-25000
सौंफ  8000-14300
ईसबगोल  12000-15800
असालिया 6000-7500
दाना मेथी  6000-7200
सिंधी सुवा  6500-8800
तारामीरा  6500-7250
ज्वार  5000-5800
चना  6000-6700
मोठ  6000-8000
काला तिल  10000-12000
सरसों (रायड़ा)  8300

डिस्क्लेमर: मंडी भाव फसल की गुणवत्ता अनुसार बदल सकते हैं। किसान अपनी फसल बेचने से पहले संबंधित मंडी से ताजा भाव की पुष्टि अवश्य करें।