नागौर मंडी भाव 23 सितंबर 2026: मूंग-ज्वार में तेजी, जीरा व ग्वार में नरमी
Nagaur Mandi Bhav 23 September 2026 : नागौर मंडी में कृषि जिंसों के कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। नया मूंग, पुराना मूंग, इसबगोल, सिंधी सुवा और ज्वार के अधिकतम भाव में सुधार रहा। खासकर ज्वार के भाव में अच्छी तेजी देखने को मिली। मंडी में आवक, मांग और जिंस की गुणवत्ता के अनुसार बोली में अंतर रहा।
वहीं जीरा, ग्वार, सौंफ, दाना मेथी, मोठ और काला तिल के अधिकतम भाव में नरमी दर्ज की गई। जीरा के भाव में 400 रुपये की गिरावट रही, जबकि सौंफ, मोठ और काला तिल में 200-200 रुपये की कमी आई। ग्वार में 80 रुपये और दाणा मेथी में 50 रुपये की नरमी रही। दूसरी ओर ज्वार के अधिकतम भाव में 400 रुपये, इसबगोल में 200 रुपये और पुराने मूंग व सिंधी सुवा में 100-100 रुपये की तेजी दर्ज हुई।
नागौर मंडी भाव, Nagaur Mandi Bhav (रुपए प्रति क्विंटल)
| फसल नाम | भाव |
| नया मूंग | 7800-8800 |
| पुराना मूंग | 6000-7700 |
| ग्वार | 6000-6410 |
| जीरा | 17500-21800 |
| सौंफ | 8000-13000 |
| इसबगोल | 9500-13500 |
| असालिया | 5800-6100 |
| दाना मेथी | 5800-6450 |
| सिन्धी सुवा | 6000-7600 |
| तारामीरा | 5800-6200 |
| ज्वार | 3500-5000 |
| चना | 5400-5700 |
| मोठ | 6000-6800 |
| काला तिल | 10000-11000 |
| सफेद तिल | 10500-11500 |
| सरसों (रायडा) | 7900 |
नोट: मंडी भाव फसल की क्वालिटी, नमी के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऊपर दिए गए भाव उपलब्ध मंडी आंकड़ों के आधार पर हैं।
