hrbreakingnews.com

नागौर मंडी भाव 24 सितंबर 2026: मूंग और इसबगोल में तेजी, चना में नरमी

 
नागौर मंडी भाव 24 सितंबर 2026: मूंग और इसबगोल में तेजी, चना में नरमी

Nagaur Mandi Bhav 24 September 2026: नागौर मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों के भाव में मिलाजुला रुख देखने को मिला। नया मूंग, पुराना मूंग, ग्वार, इसबगोल और सिंधी सुवा के अधिकतम भाव में तेजी रही। वहीं जीरा, दाणा मेथी, चना और सफेद तिल के अधिकतम भाव में नरमी देखने को मिली। कुछ जिंसों के भाव स्थिर भी रहे।

मंडी में नए मूंग और पुराने मूंग में तेजी देखने को मिली। इसबगोल के भाव में 300 रुपये और सिंधी सुवा में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई। ग्वार के  भाव में भी 16 रुपये का सुधार रहा। दूसरी तरफ जीरा के भाव में 100 रुपये और चना में 50 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। दाणा मेथी में भी 50 रुपये की नरमी रही। सौंफ, असालिया, तारामीरा, ज्वार, मोठ और काला तिल के अधिकतम भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

नागौर मंडी भाव

फसल का नाम भाव
नया मूंग 7850-8850
पुराना मूंग 6000-7800
ग्वार 6000-6426
जीरा 17500-21700
सौंफ 8000-13000
इसबगोल 9500-13800
असालिया 5800-6100
दाणा मेथी 5800-6400
सिन्धी सुवा 6000-7800
तारामीरा 5800-6200
ज्वार 3500-5000
चना 5400-5650
मोठ 6000-7000
काला तिल 10000-11200
सफेद तिल 10500-11800
सरसों (रायडा) 7900

नोट : माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार चढ़ाव होता रहता है किसी भी तरह का व्यापार करने से पहले कृपया मंडी से भाव की पुष्टि कर ले.